घायल रंजीत की हुई मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Oct 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

आपसी वर्चस्व को लेकर काशनगर पंचायत के सुखासनी गांव में गुरुवार की देर शाम शातिर अपराधी मणि पासवान व उसके चचेरे भाई रंजीत पासवान गुट के बीच जम कर गोलीबारी हुई. गोलीबारी में रंजीत पासवान की मौत हो गयी. इस घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण माहौल है. सोनवर्षा राज : स्थानीय थाना क्षेत्र के […]
विज्ञापन
आपसी वर्चस्व को लेकर काशनगर पंचायत के सुखासनी गांव में गुरुवार की देर शाम शातिर अपराधी मणि पासवान व उसके चचेरे भाई रंजीत पासवान गुट के बीच जम कर गोलीबारी हुई. गोलीबारी में रंजीत पासवान की मौत हो गयी. इस घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण माहौल है.
सोनवर्षा राज : स्थानीय थाना क्षेत्र के काशनगर पंचायत के सुखासनी गांव में बीते गुरुवार की रात कुख्यात सुपारी कीलर मणि पासवान द्वारा चचेरे भाई रंजीत पासवान की हत्या किये जाने के बाद पूरे गांव में सन्नाटा फैला हुआ है. ग्रामीण इसे तूफान आने की आहट मान रहे हैं. शुक्रवार को सुखासनी गांव में काशनगर ओपी पुलिस के साथ बसनही व सोनवर्षा थाना पुलिस भी पहुंची तथा धटना स्थल नहर के किनारे व पोखर के करीब का दौरा कर गहन छानबीन की.
घटना स्थल पर थ्री फिफ्टिन का खाली खोखा भी बरामद हुआ है. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. जबकि सुखासनी गांव में मणि पासवान तथा रंजीत पासवान के घर के सारे लोग गायब मिले. बीते एक वर्ष से मृतक रंजीत पासवान एवं मणि पासवान के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी. मालूम हो कि मणि पासवान पर खगड़िया जिले के बेलदौर थाना, मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना तथा सहरसा जिले के सोनवर्षा एवं बसनही थाना में हत्या, लूट, अपहरण सहित दर्जनों मामले दर्ज हैं. तीनों जिले की पुलिस को उसकी तलाश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




