फिर मिला चिकनगुनिया का मरीज

Published at :30 Sep 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
फिर मिला चिकनगुनिया का मरीज

सिमरी : देश की राजधानी दिल्ली में अपना पैर फैला चुकी चिकनगुनिया अब कोसी इलाके में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सिमरी बख्तियारपुर में गुरुवार को चिकनगुनिया से पीड़ित एक और मरीज के मिलने से सनसनी फ़ैल गयी है. चिकनगुनिया पीड़ित मरीज का नाम उमेश पंडित (50) है. जो […]

विज्ञापन

सिमरी : देश की राजधानी दिल्ली में अपना पैर फैला चुकी चिकनगुनिया अब कोसी इलाके में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सिमरी बख्तियारपुर में गुरुवार को चिकनगुनिया से पीड़ित एक और मरीज के मिलने से सनसनी फ़ैल गयी है. चिकनगुनिया पीड़ित मरीज का नाम उमेश पंडित (50) है.

जो सलखुआ प्रखंड अंतर्गत गोरगामा का निवासी है. बताया जाता है कि चिकनगुनिया पीड़ित मरीज दिल्ली में मजदूरी करता है. वहीं पर बीमार होने के बाद वह घर लौटा. घर लौटने के बाद भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने के बाद उमेश पंडित ने गुरुवार को स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया. स्थानीय चिकित्सक डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि मरीज उमेश पंडित की जांच के बाद चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है. मरीज को बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया है.

ज्ञात हो कि इससे कुछ दिन पूर्व भी सलखुआ प्रखंड के कोपड़िया गांव निवासी विकास कुमार (22) और बथनाही निवासी शिव दयाल कुमार (18) को चिकनगुनिया और महखड़ गांव निवासी मो नजरे इमाम (35) को डेंगू होने की बात सामने आयी थी. चिकनगुनिया के वह दोनों मरीज भी दिल्ली से घर लौटे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन