बाइक लूटकांड का किया खुलासा, गिरफ्तार

सत्तरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ चौक से लूटी गयी नया बाजार सहरसा निवासी सुबोध कुमार की टीवीएस स्टार सीटी बाइक लूट कांड का पुलिस ने उदभेदन कर दिया है. इस बाइक को लूटने वाले अपराधी सहरसा न्यू कॉलोनी निवासी रंजय यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. वहीं रंजय के पास […]
सत्तरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ चौक से लूटी गयी नया बाजार सहरसा निवासी सुबोध कुमार की टीवीएस स्टार सीटी बाइक लूट कांड का पुलिस ने उदभेदन कर दिया है. इस बाइक को लूटने वाले अपराधी सहरसा न्यू कॉलोनी निवासी रंजय यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. वहीं रंजय के पास से लूट की बाइक भी बरामद कर ली गयी है. थानाध्यक्ष मो सरवर आलम ने बताया क़ि रंजय यादव के घर पर छापेमारी में एक ड्रिल मशीन सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ है.
इस लूट कांड के अपराधी रंजय ने पुलिस को बताया क़ि रहुआ चौक पर लूटी गयी बाइक की डिक्की में यह सामान मिला था. रंजय ने पुलिस को बताया क़ि एक अन्य बाइक जो किशनपुर थाना से लूटी गयी थी. वह नंदो गांव के इनर देव के यहां रखी है. बिहरा पुलिस ने सौरबाजार पुलिस के साथ छापेमारी कर इनर देव के घर से हीरो एक्सपलेनडर प्रो लाल रंग की बरामद की. थानाध्यक्ष ने बताया क़ि तलाशी सूची के साथ प्रतिवेदन सौरबाजार थाना को भेजा जा रहा हैं. उन्होंने बताया क़ि गिरफ्तार अपराधी रंजय यादव द्वारा सत्तर रेलवे ढाला से लूटी गयी नीतीश कुमार की बाइक के बारे में कुछ भी नहीं बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




