डायरिया से पांच लोग पीड़ित

कहरा : प्रखंड क्षेत्र के दिवारी पंचायत के धगजरी महादलित टोला में डायरिया के कारण एक ही परिवार के तीन महिला और दो पुरुष सदस्य आक्रांत हो गये हैं. जिनका इलाज बरियाही पीएचसी के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ही परिवार के दो सदस्य की तबीयत खराब हुई. […]
कहरा : प्रखंड क्षेत्र के दिवारी पंचायत के धगजरी महादलित टोला में डायरिया के कारण एक ही परिवार के तीन महिला और दो पुरुष सदस्य आक्रांत हो गये हैं. जिनका इलाज बरियाही पीएचसी के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ही परिवार के दो सदस्य की तबीयत खराब हुई. जिसका निजी स्तर पर ही इलाज किया जा रहा था.
अचानक मंगलवार रात तीन और लोगों की तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने इसे डायरिया का लक्षण बताते सुबह स्थानीय भरौली उप स्वास्थ्य केंद्र में इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉक्टर रमेश कुमार सिंह एवं डॉक्टर आर के सिंह द्वारा टोला पहुंच मरीजों की जांच की गयी. जांच के बाद सभी पीड़ितों को आवश्यक इलाज करने में जुट गये. डायरिया होने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी सतर्क हो गये. वहीं डाक्टरों द्वारा आसपास के लोगों को भी उचित साफ-सफाई बरतने, खानपान सहित अन्य हिदायत बरतने की जानकारी दी. जिससे डायरिया का प्रकोप और ज्यादा ना हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




