फाइनेंस कर्मी की मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़ कर रुपये उड़ाये

Published at :28 Sep 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मी की मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़ कर रुपये उड़ाये

पीड़ित कहरा कुटी स्थित पेट्रोल पंप पर रुका था सीसीटीवी में कैद हुई अपराधियों की करतूत सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के समीप एक फाइनेंस कर्मी के बाइक की डिक्की को तोड़ एक लाख से अधिक रुपया उड़ा लेने का एक मामला प्रकाश में आया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि टाटा […]

विज्ञापन

पीड़ित कहरा कुटी स्थित पेट्रोल पंप पर रुका था

सीसीटीवी में कैद हुई अपराधियों की करतूत
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के समीप एक फाइनेंस कर्मी के बाइक की डिक्की को तोड़ एक लाख से अधिक रुपया उड़ा लेने का एक मामला प्रकाश में आया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि टाटा मोटर्स से जुड़े किसी व्यक्ति के बाइक की डिक्की तोड़ घटना को अंजाम दिया गया है. कहरा कुटी स्थित पेट्रोल पंप आलोक एचपी पर रुका था. इसी दौरान पीछा कर रहे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. लोगों ने बताया कि जहां मौका देख अपराधियों ने डिक्की तोड़ पैसा से भरा बैग उड़ा लिया. हो-हल्ला होने पर लोग दौड़ कर शक के आधार पर एक युवक को पकड़ा है.
ज्ञात हो कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों के करतूत कैद होने की जानकारी पुलिस को भी दी गयी है. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सदल बल घटना स्थल पहुंच मामले की तहकीकात की. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. सीसीटीवी की जांच की जांच की जा रही है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व महावीर चौक के समीप बंका ब्रदर्स के कर्मी से भी लाखों की लूट कर ली गयी थी. जिसका उद्भेदन अभी तक नहीं हो सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन