मातम. सड़क दुर्घटना में मृत जवान का शव पहुंचा सरौनी

Published at :22 Sep 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
मातम. सड़क दुर्घटना में मृत जवान का शव पहुंचा सरौनी

भभुआ कैमुर के कोदरा थाने में पदस्थापित बिहार पुलिस के जवान की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. बुधवार की सुबह जवान का शव बसनही थाना क्षेत्र के सरौनी पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. वहीं परिजनों के विलाप से लोगों की आंख नम थी. सोनवर्षाराज : भभुआ कैमुर के कोदरा थाने में […]

विज्ञापन

भभुआ कैमुर के कोदरा थाने में पदस्थापित बिहार पुलिस के जवान की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. बुधवार की सुबह जवान का शव बसनही थाना क्षेत्र के सरौनी पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. वहीं परिजनों के विलाप से लोगों की आंख नम थी.

सोनवर्षाराज : भभुआ कैमुर के कोदरा थाने में पदस्थापित बसनही थाना क्षेत्र के सरौनी गांव निवासी वकील यादव के 26 वर्षीय पुत्र ललित कुमार की मौत बीते मंगलवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी. बुधवार की सुबह उक्त जवान का शव सरौनी पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. वहीं परिजनों के विलाप से लोगों की आंख नम हो जाती थी.
मालूम हो कि सरौनी गांव निवासी वकील यादव का अविवाहित पुत्र ललित यादव कोदरा थाने में बिहार पुलिस के जवान के रूप में पदस्थापित था. मंगलवार को गश्ती से वापस आने के क्रम में थाने से कुछ ही दूरी पर सड़क पार करते समय एक पीकप वैन की चपेट में आ गया. जिससे जवान की मौत घटना स्थल पर हो गयी.
गश्ती से लौट रहे जवान को वाहन ने रौंदा था
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन