शराब पीते कॉलेज कर्मी सहित तीन गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Aug 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर एमएलटी कॉलेज में क्लर्क, दूध विक्रेता व एक अन्य को शराब पीते गिरफ्तार किया. सहरसा : सदर थाना पुलिस ने गुफ्त सूचना के आधार पर रविवार को शराब पीते एमएलटी कॉलेज के किरानी पद्म बहादुर राणा, दूध विक्रेता रवींद्र कुमार व ओमप्रकाश झा को कॉलेज गेट […]
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर एमएलटी कॉलेज में क्लर्क, दूध विक्रेता व एक अन्य को शराब पीते गिरफ्तार किया.
सहरसा : सदर थाना पुलिस ने गुफ्त सूचना के आधार पर रविवार को शराब पीते एमएलटी कॉलेज के किरानी पद्म बहादुर राणा, दूध विक्रेता रवींद्र कुमार व ओमप्रकाश झा को कॉलेज गेट के समीप से शराब का सेवन करते ऑन स्पॉट दबोचा. पुलिस ने रॉयल स्टैग शराब की एक बड़ा बोतल भी बरामद की. कॉलेज कर्मी सहित तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी की सूचना आग की तरह शहर में फैल गयी. जानकारी के अनुसार, किसी ने उत्पाद विभाग पटना व पुलिस अधीक्षक को कॉलेज कर्मी सहित तीनों के कॉलेज गेट के बगल में एक घर में शराब का सेवन करने की सूचना दी.
इसके बाद पुलिस अधीक्षक के स्तर से मामले की सूचना सदर थानाध्यक्ष को दी गयी. सदर थानाध्यक्ष ने गश्ती कर रहे पुअनि कमलेश सिंह को मामले की सूचना देकर सत्यापन कर कार्रवाई का निर्देश दिया. पुअनि श्री सिंह व पुलिस बलों ने तीनों को शराब पीते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. जिसके बाद पुलिस तीनों को अपने साथ थाना लायी. जहां थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने पूछताछ कर तीनों को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेज दिया.
ब्रेथ एनलाइजर व सदर अस्पताल में हुई जांच में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सुसंगत धारा में मामला दर्ज कर कॉलेज कर्मी सहित तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




