खाली हाथ लौटी कटिहार पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Aug 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

कटिहार जिले के कुरसैला निवासी पेट्रोल पम्प संचालक की 4 वर्षीया पुत्री का अपहरण वाहन बरामदगी की सुचना पर सहरसा पहुंचे थे परिजन व पुलिस टीम सहरसा : कटिहार जिले के कुरसैला निवासी कुरसैला ऑटोमोबाइल स्टेशन के प्रोपराइटर भानु अग्रवाल की चार वर्षीय पुत्री स्पर्श के अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी सहरसा जंक्शन के प्लेटफार्म […]
विज्ञापन
कटिहार जिले के कुरसैला निवासी पेट्रोल पम्प संचालक की 4 वर्षीया पुत्री का अपहरण
वाहन बरामदगी की सुचना पर सहरसा पहुंचे थे परिजन व पुलिस टीम
सहरसा : कटिहार जिले के कुरसैला निवासी कुरसैला ऑटोमोबाइल स्टेशन के प्रोपराइटर भानु अग्रवाल की चार वर्षीय पुत्री स्पर्श के अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी सहरसा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो स्थित पार्किंग के बगल से जीआरपी पुलिस द्वारा लावारिश स्थिति में बरामद करने के बाद पहुंची कटिहार पुलिस को बिना बच्ची के ही लौटना पड़ा. मालूम हो कि गाड़ी के सहरसा में मिलने की सुचना मिलते ही कटिहार पुलिस व परिजन सहरसा पहुंचे थे.
कोढ़ा पुलिस निरीक्षक सुनील पासवान के नेतृत्व में पहुंची तीन सदस्यीय टीम व सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार, महिला थानाध्यक्ष आरती सिंह, पोठिया थानाध्यक्ष अनुपम कुमार, कदवा थानाध्यक्ष अनोज कुमार सहित पुलिस बलो ने भारतीय नगर सहित अन्य इलाकों में छापेमारी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




