बोल बम के जयकारे से गूंजने लगी सिमरी की धरती

सिमरी : सावन मास की दूसरी सोमवारी को काठो अंतर्गत बाबा मटेश्वर धाम में पचास हजार से भी अधिक शिव भक्तो के जलार्पण करने की संभावना है. वहीं एक दिन पूर्व रविवार को भक्तिमय माहौल मे हजारो श्रद्धालु विभिन्न ट्रेनों द्वारा कांवर के साथ और बोलबम के जयघोष के संग मुंगेर के छर्रा पट्टी के […]
सिमरी : सावन मास की दूसरी सोमवारी को काठो अंतर्गत बाबा मटेश्वर धाम में पचास हजार से भी अधिक शिव भक्तो के जलार्पण करने की संभावना है. वहीं एक दिन पूर्व रविवार को भक्तिमय माहौल मे हजारो श्रद्धालु विभिन्न ट्रेनों द्वारा कांवर के साथ और बोलबम के जयघोष के संग मुंगेर के छर्रा पट्टी के लिए रवाना हुए, वही दोपहर बाद सभी शिव भक्त छर्रा पट्टी से जल भर कर पैदल बाबा मटेश्वर के जलाभिषेक के लिए चल पड़े. इधर, सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर रविवार को दिन भर रेलखण्ड के सोनवर्षा कचहरी, सिमरी बख्तियारपुर, कोपड़िया, धमारा घाट स्टेशन पर मुंगेर जाने वाले भक्तो का तांता लगा रहा. सुबह छह बजे से लेकर दोपहर साढ़े बारह बजे तक रेलखण्ड के सभी स्टेशन कांवरियों से फूल दिखे. वही सबसे ज्यादा भीड़ सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर देखने को मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




