69 प्रतिशत हुआ मतदान

Published at :29 Jul 2016 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
69 प्रतिशत हुआ मतदान

चुनाव : मोहनपुर पंचायत में 11 बूथों पर पुलिस बल थे तैनात त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत में मुख्य पद के चुनाव में मतदाताओं ने आज अपने मत का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद कर दिया. सिमरी बख्तियारपुर : पंचायत चुनाव लेकर सुबह से ही […]

विज्ञापन

चुनाव : मोहनपुर पंचायत में 11 बूथों पर पुलिस बल थे तैनात

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत में मुख्य पद के चुनाव में मतदाताओं ने आज अपने मत का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद कर दिया.
सिमरी बख्तियारपुर : पंचायत चुनाव लेकर सुबह से ही मोहनपुर पंचायत के 11 बूथों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये थे. पंचायत चुनाव में मतदाता उन्हें सुबह से ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए लाइनों में लग कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अनुमंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह, एसडीपीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी चंदा कुमारी ने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान का जायजा लिया.
बूथों पर महिला मतदाताओं की भीड़ देखी गई. अनुमंडल पदाधिकारी सुमन साह ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराया गया. मतदान के बाद मतपेटियों को विद्यालय के वज्र गृह में रखा गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी चंदाकुमारी ने बताया कि करीब 69 प्रतिशत मतदान हुआ है. मोहनपुर पंचायत के मुखिया पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में थे. मतो की गिनती 30 जुलाई को होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन