38 डॉक्टरों का पदस्थापन पांच डॉक्टरों का तबादला

Published at :18 May 2016 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
38 डॉक्टरों का पदस्थापन पांच डॉक्टरों का तबादला

15 चिकित्सकों ने किया योगदान सहरसा सिटी : जिलें में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए सरकार के संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर 38 सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी की तैनाती व सात का तबादला कर दिया. जारी अधिसूचना के आलोक में 15 चिकित्सकों ने सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह के समक्ष अपना […]

विज्ञापन

15 चिकित्सकों ने किया योगदान

सहरसा सिटी : जिलें में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए सरकार के संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर 38 सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी की तैनाती व सात का तबादला कर दिया. जारी अधिसूचना के आलोक में 15 चिकित्सकों ने सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह के समक्ष अपना योगदान दिया. सीएस ने डॉ रचना भौत गुंजियाल को सदर अस्पताल, डॉ हरेंद्र आर्य को सिमरी, डॉ संजीव सिंह को पीएचसी नवहट्टा, डॉ उद्यानंद पासवान को पीएचसी सोनवर्षा,
डॉ सुजीत कुमार को पीएचसी नवहट्टा, डॉ प्रियरंजन भाष्कर पीएचसी सदर, डॉ रामाधार सिंह को पीएचसी महिषी, डॉ अमरेंद्र अमर को पीएचसी नवहट्टा, डॉ अश्विनी कुमार को पीएचसी महिषी में योगदान देकर कार्य शुरू किया. वहीं डॉ हरिशेखर भारती, डॉ विभा रानी, डॉ मिथिलेश सिंह, डॉ मनोज कुमार झा, डॉ ललन कुमार का तबादला मधेपुरा व सुपौल कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन