अजय के निधन पर सांसद पप्पू यादव ने जताया शोक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 May 2016 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

जदिया : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जिले के जदिया वार्ड नंबर चार निवासी स्वर्गीय अजय झा के परिजनों को सहायता स्वरूप 25 हजार रुपये की राशि प्रदान किया है. सांसद ने अजय की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को […]
विज्ञापन
जदिया : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जिले के जदिया वार्ड नंबर चार निवासी स्वर्गीय अजय झा के परिजनों को सहायता स्वरूप 25 हजार रुपये की राशि प्रदान किया है. सांसद ने अजय की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को भविष्य में भी आवश्यक सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया है. गौरतलब है कि जदिया निवासी अजय की मौत गत 29 अप्रैल को बाइक की ठोकर लगने से हो गयी थी.
मालूम हो कि 28 अप्रैल को उनके परिवार में शादी समारोह था. इसी दौरान अजय पत्तल सड़क पर फेंकने जा रहे थे. इसी क्रम में बघैली की ओर से आ रही तेज बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी. घटना में बाइक पर सवार दो लोग भी जख्मी हो गये. जख्मी अजय झा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया. फिर उनकी नाजुक स्थिति देखते हुए इलाज के लिए सिल्लीगुड़ी ले जाया जा रहा था
, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. गौरतलब है कि अजय की हाल ही में शादी हुई थी. दिवंगत झा की मौत से उनके बुजुर्ग पिता कमलाकांत झा सहित मां और विधवा पत्नी पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है. सांसद द्वारा की गयी मदद की ग्रामीणों ने मुक्त कंठ से सराहना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




