बस की ठोकर से नवोदय विद्यालय का छात्र जख्मी

Published at :17 May 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
बस की ठोकर से नवोदय विद्यालय का छात्र जख्मी

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के इस्लामियां चौक पर सोमवार की दोपहर तेज गति से आ रही बस की ठोकर से नवोदय विधालय बरियाही के नौंवी का छात्र नरियार निवासी दीपनारायण राय का पुत्र आदित्य सुमन बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती करा परिजनों को […]

विज्ञापन

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के इस्लामियां चौक पर सोमवार की दोपहर तेज गति से आ रही बस की ठोकर से नवोदय विधालय बरियाही के नौंवी का छात्र नरियार निवासी दीपनारायण राय का पुत्र आदित्य सुमन बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती करा परिजनों को सूचना दी. परिजनों ने बताया कि स्कूल में छुट्टी के कारण वह इस्लामिया चौक स्थित एक कोचिंग में पढ़ने जाता था.

सोमवार को भी वह अपने अन्य साथियों के साथ ट्यूशन पढ़ने ही जा रहा था. रास्ते में घटना घट गयी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने बस जय मां चिन्तपुर्णी को जब्त कर थाना लाया. घटना में छात्र का एक पैर बुरी तरह जख्मी है. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जख्मी का इलाज चल रहा है. बस को जब्त कर लिया गया है. जख्मी के बयान पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन