चोर ने एटीएम से निकाल लिये 20 हजार रुपये

Published at :10 May 2016 3:01 AM (IST)
विज्ञापन
चोर ने एटीएम से निकाल लिये 20 हजार रुपये

सहरसा सिटी :सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर एसबीआइ के एक खाताधारी के एटीएम से अवैध रूप से 20 हजार रुपये निकासी का मामला सामने आया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में गोबरगढ़ नंदलाली निवासी भूपेंद्र यादव ने बताया कि बीते चार मई को तीन बार में 20 हजार रुपये पुलिस लाइन स्थित एटीएम से […]

विज्ञापन

सहरसा सिटी :सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर एसबीआइ के एक खाताधारी के एटीएम से अवैध रूप से 20 हजार रुपये निकासी का मामला सामने आया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में गोबरगढ़ नंदलाली निवासी भूपेंद्र यादव ने बताया कि बीते चार मई को तीन बार में 20 हजार रुपये पुलिस लाइन स्थित एटीएम से किसी दूसरे व्यक्ति ने अवैध ढंग से निकाल लिया.

जिसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दे दी गयी है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है. उन्होंने लोगों को किसी भी सूरत में अपने एटीएम का नंबर व पासवर्ड किसी को नहीं बताने व एटीएम को सुरक्षित रखने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन