कुछ फसलों को लाभ, तो किसी को नुकसान

शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह आये तेज आंधी और बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं किसानों को खेत में लगे मक्का, सूर्यमुखी और किराना फसल तथा आम व लीची जैसे फलों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है. मालूम हो की पिछले कई माह से बारिश नहीं […]
शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह आये तेज आंधी और बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं किसानों को खेत में लगे मक्का, सूर्यमुखी और किराना फसल तथा आम व लीची जैसे फलों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है. मालूम हो की पिछले कई माह से बारिश नहीं होने के कारण जमीन की नमी समाप्त होते जा रही थी.
जिसके कारण खेत में लगे फसल तेज धूप की तपिश से बरबाद हो रहे थे और फसल का सुखना शुरू हो गया था .खेतों में नमी बनाये रखने के लिए किसान अपने खेतों डीजल पंपसेट से पटवन कर रहे थे. शनिवार को अचानक हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर अपनी फसल को लेकर एक बार के लिए खुशी लौट आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




