मां ने दो बेटियों को दिया जहर, खुद भी खाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा सिटी : सौरबाजार थाना क्षेत्र के रौता पंचायत के परास टोला में शनिवार को पारिवारिक कलह में एक महिला ने दो बच्ची के साथ जहर खा लिया. इससे महिला की मौत हो गयी, वहीं दोनों बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है. पारिवारिक कलह से तंग आकर पवन यादव की पत्नी डेजी देवी ने […]
विज्ञापन
सहरसा सिटी : सौरबाजार थाना क्षेत्र के रौता पंचायत के परास टोला में शनिवार को पारिवारिक कलह में एक महिला ने दो बच्ची के साथ जहर खा लिया. इससे महिला की मौत हो गयी, वहीं दोनों बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है. पारिवारिक कलह से तंग आकर पवन यादव की पत्नी डेजी देवी ने पहले अपनी दोनों बच्चियों को जहर खिलाया. इसके बाद खुद भी खा लिया.
मां ने दो…
जानकारी मिलने पर आनन-फानन में परिजन तीनों को लेकर सदर अस्पताल आये, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. वहीं दोनों बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है.
पति ने अपने परिवार वालों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप : सूचना मिलते ही सौरबाजार थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, सदर थाना के पुअनि राजेश भारती ने अस्पताल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की. इससे पूर्व पति ने अपने ही परिवार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था.
सूचना मिलते ही मृतक डेजी देवी की मां मोबारकपुर निवासी द्रोपदी देवी अस्पताल पहुंची. घटना के बाबत उन्होंने बताया की दामाद ने फोन कर कहा कि डेजी की तबियत खराब है, सदर अस्पताल आइए. फोन पर घटना की कोई जानकारी नहीं दी थी.
घटना के बाद पति फरार : पत्नी की मौत के बाद पुलिस के आने की भनक लगते ही पति अस्पताल से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस फर्द बयान के लिए परिजनों को खोजती रही, लेकिन परिजन सामने नहीं आये. कुछ देर बाद मृतक डेजी की मां भी अस्पताल से गायब हो गयी.
निजी क्लिनिक में चल रहा है इलाज
दोनों बच्ची चार वर्षीय शिल्पी व तीन वर्षीय सोनाक्षी की हालत गंभीर देख परिजनों ने उनको रमेश झा रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम के आइसीयू में भरती कराया है, जहां इलाज चल रहा है. हालांकि दोनों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. पुअनि राजेश भारती ने बताया की परिजनों के नहीं मिलने के कारण फर्द बयान नहीं हो पाया है. अस्पताल को सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




