न्याय के लिये दर -दर की ठोकर खा रही बैंक कर्मी की पत्नी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Apr 2016 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

पति पर प्रताड़ना का आरोप लगा महिला थाना में मामला कराया था दर्ज सहरसा सिटी : जिले के बैंक ऑफ इंडिया डूमरा नवहट्टा शाखा में कैशियर के पद पर पदस्थापित सुपौल जिले के गढ़िया भपटियाही निवासी रौशन कुमार की पत्नी साक्षी प्रिया न्याय के लिए दर -दर की ठोकर खा रही है. साक्षी ने मारपीट […]
विज्ञापन
पति पर प्रताड़ना का आरोप लगा महिला थाना में मामला कराया था दर्ज
सहरसा सिटी : जिले के बैंक ऑफ इंडिया डूमरा नवहट्टा शाखा में कैशियर के पद पर पदस्थापित सुपौल जिले के गढ़िया भपटियाही निवासी रौशन कुमार की पत्नी साक्षी प्रिया न्याय के लिए दर -दर की ठोकर खा रही है. साक्षी ने मारपीट कर घर से भगा देने का आरोप लगा महिला थाना में मामला दर्ज करवाया था.
पीड़िता ने कहा था कि वर्ष 2015 की एक जनवरी को हनुमान मंदिर पटना में हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई. शादी के बाद पति मुझे अपने साथ कभी नवहट्टा तो कभी प्रोफेसर कॉलोनी में चंदन कुमार के घर में रखा. 15 अप्रैल को मुझे अकेला छोड़ बिना कुछ कहे मारपीट कर सारा सामान छीन कर चला गया. खोजबीन करने पर पता चला कि वह अपनी दूसरी शादी 27 अप्रैल को कर रहा है. ससुराल गढ़िया जाने पर मेरे पति रौशन कुमार, ससुर रामदेव प्रसाद यादव, सास सरिता देवी सभी मिलकर जान मारने की नियत से मारपीट करने लगा.
पीड़िता ने क्षेत्रीय दौरा पर आये सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से भी मिलकर न्याय की गुहार लगायी थी. लेकिन अभी तक आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. वहीं आज पूर्णिया जिले में आरोपी युवक की शादी होने की बात सामने आ रही है. पीड़िता ने प्रशासन से न्याय देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




