आग का कहर जारी, लील लिया एक बालक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

अगलगी . सात परिवार के घर जले, नौ वर्षीय बालक की मौत, लाखों की क्षति तेज पछुआ हवा ने क्षेत्र के लोगों की मुश्किलों में इजाफा कर रखा है. रघुनाथपुर पंचायत के गोदराम गांव के वार्ड दो में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग की वजह सात परिवारों के घर जल गये. वहीं […]
विज्ञापन
अगलगी . सात परिवार के घर जले, नौ वर्षीय बालक की मौत, लाखों की क्षति
तेज पछुआ हवा ने क्षेत्र के लोगों की मुश्किलों में इजाफा कर रखा है. रघुनाथपुर पंचायत के गोदराम गांव के वार्ड दो में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग की वजह सात परिवारों के घर जल गये. वहीं आग की चपेट में आकर एक 9 वर्षीय बालक की मौत झुलस कर हो जाने से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है.
सोनवर्षाराज : रविवार की रात गोदराम गांव निवासी नंदकिशोर तांती के घर में अचानक आग लग गयी. ग्रामीण समेत पीड़ित परिवार जब तक संभलते, तब तक आग ने पड़ोसी विलास तांती, बबलू तांती, गौतम तांती, उत्तम तांती, मोहर तांती एवं सिंटू तांती के घर को अपनी आगोश में ले लिया. आग की लपट इतनी तेज थी कि नंदकिशोर तांती का नाती व विजेन्द्र शर्मा के पुत्र 9 वर्षीय दिलो शर्मा को घर से जब तक निकाला गया, तब तक वह पूरी तर झुलस गया था. लाख प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. आग से लाखों की संपत्ति बरबाद हो गयी.
कैसे होगी बेटी की शादी
पीड़ित नंदकिशोर तांती की पुत्री संगीता कुमारी की अगले माह होने वाली शादी की सारी तैयारी पर पानी फेर दिया. नंदकिशोर तांती ने शादी की तैयारी के लिए जमीन बेच कर रखे डेढ़ लख रुपये तथा बनाये गये जेवर रखे थे, वे भी जल गये. सोमवार की सुबह सीओ रामअवतार यादव एवं बसनही थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक घटना स्थल पर पहुंचे. आवश्यक कानूनी खानापूर्ति में जुट गये. वहीं प्रत्येक पीड़ित परिवार को 9800 सौ रुपये नकद राशि की सरकारी सहायता दी गयी तथा मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




