पोलिंग पार्टी को रोक ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

रात भर चलता रहा सड़क जाम का ड्रामा सिमरी नगर : सलखुआ प्रखंड अंतर्गत मोबारकपुर पंचायत के गोरगामा स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 118 पर रविवार दोपहर बाद दो पक्षों मे हुआ हंगामा बढ़ता ही जा रहा है. वही रविवार शाम से देर रात्रि तक गोरगामा ढाला पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता […]
विज्ञापन
रात भर चलता रहा सड़क जाम का ड्रामा
सिमरी नगर : सलखुआ प्रखंड अंतर्गत मोबारकपुर पंचायत के गोरगामा स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 118 पर रविवार दोपहर बाद दो पक्षों मे हुआ हंगामा बढ़ता ही जा रहा है. वही रविवार शाम से देर रात्रि तक गोरगामा ढाला पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. वही सोमवार सुबह भी रविवार को हुए हंगामे की वजह से चर्चाओ का बाजार गर्म रहा.
रात मे बढ़ा हंगामा, दोनों पक्ष ने किया रोड जाम : रविवार दोपहर हुआ हंगामा शाम तक और बढ़ गया. प्रशासन के लाख समझाने के बावजूद एक मुखिया प्रत्याशी समर्थक री-पोलिंग के लिए अड़े दिखे.वही सिमरी एसडीओ, डीएसपी सहित चुनाव प्रेक्षक ने भी आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया परंन्तु समर्थक अपनी मांगों के लिए अड़े रहे. इसी गहमागहमी के बीच रात नौ बजे के लगभग बूथ नंबर 118 के मतदान के रद्द होने की अफवाह फैल गयी.
जिसके बाद एक अन्य मुखिया प्रत्याशी के समर्थक भी मतदान रद्द नही करने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाने लगे और सिमरी बख्तियारपुर – सलखुआ मुख्य मार्ग को मोबारकपुर के निकट जाम कर हंगामा करने लगे. हंगामे की खबर पर एसडीओ सुमन प्रसाद साह और डीएसपी अजय नारायण यादव ने जाम स्थल पर पहुंच मुखिया प्रत्याशी के समर्थको से वार्ता की और बूथ संख्या 118 के मतदान रद्द ना करने के आश्वासन पर देर रात्रि रोड जाम समाप्त हुआ.लेकिन फिर से एक पक्ष के कुछ समर्थकों ने फेनसाहा चौक के निकट रात साढ़े बारह बजे रोड जाम कर दिया. जिसे बमुश्किल हटवाया गया. इधर, प्रशासन के द्वारा कई चरणों मे हुए बातचीत के बाद देर रात्रि बूथ नंबर 118 की मत पेटी डीसी कॉलेज स्थित वज्र गृह पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




