दो मतपेटी बरामद, एक का सुराग नहीं

Published at :26 Apr 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
दो मतपेटी बरामद, एक का सुराग नहीं

पामा से दो व्यक्ति गिरफ्तार पतरघट : डीएम, एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ सहित अन्य भारी संख्या में पुलिस बल के साथ उक्त मतदान केंद्र पर पहुंचकर स्थिति काबू पाया तथा लूटी गयी तीन मतपेटी में से एक मतपेटी बिना पानी के कुंआ से ओर दूसरा मकई खेत से बरामद किया. वही तीसरा मतपेटी अब तक नही […]

विज्ञापन

पामा से दो व्यक्ति गिरफ्तार

पतरघट : डीएम, एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ सहित अन्य भारी संख्या में पुलिस बल के साथ उक्त मतदान केंद्र पर पहुंचकर स्थिति काबू पाया तथा लूटी गयी तीन मतपेटी में से एक मतपेटी बिना पानी के कुंआ से ओर दूसरा मकई खेत से बरामद किया. वही तीसरा मतपेटी अब तक नही मिल सका हैं. वही डीएम, एसपी द्वारा रात में ही कार्रवाई करते हुए पीठासीन पदाधिकारी को बरामद कर लिया लेकिन पीठासीन पदाधिकारी की मारपीट से जख्मी होने पर बेहतर इलाज के लिए पटना में इलाजरत होने की सूचना है.
पुलिस कार्रवाई में देर रात ही पिपरा बस्ती से मृत्युंजय कुमार यादव एवं ललटू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. वही पुलिस द्वारा उक्त घटना में प्राथमिकता दर्ज कराने की विधिवत कार्रवाई शुरू कर दिया हैं. इधर पामा पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 119 पर स्थानीय ग्रामीणों ने पीठासीन पदाधिकारी अरबिंद कुमार पटेल पर बिना सीलबंद किये मतपेटी लेकर चलने पर घेर लया. जिसके कारण माहौल पूरी तरह से अराजक हो गया. मामले की सूचना पाते ही रात के 9 बजे ही डीएम विनोद सिंह गुंजियाल, एसपी अश्विनी कुमार,
एसडीओ जहांगीर आलम, एसडीपीओ सुबोध विश्वास सहित भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पामा पंचायत भवन बूथ नंबर 119 पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और अपनी अभिरक्षा में सभी मतदान कर्मी एव बैलेट बॉक्स को लेकर सहरसा वापस गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दबंग प्रत्याशी के पक्ष में उक्त पीठासीन पदाधिकारी द्वारा बोकस मतदान किया और बिना सील किये बक्सा लेकर जा रहे थे उसी पर मामला बिगड़ गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन