सहरसा में 10 लाख की विदेशी शराब जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Apr 2016 2:29 AM (IST)
विज्ञापन

उत्पाद विभाग व बिहरा पुलिस ने संयुक्त रूप से की छापेमारी घर से बरामद हुआ शराब गृहस्वामी फरार सत्तरकटैया : उत्पाद विभाग व बिहरा थाना पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त रूप से छापेमारी कर पंचगछिया निवासी अंकज सिंह के घर से 1182 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. इसका बाजार मूल्य लगभग दस लाख रुपये […]
विज्ञापन
उत्पाद विभाग व बिहरा पुलिस ने संयुक्त रूप से की छापेमारी
घर से बरामद हुआ शराब गृहस्वामी फरार
सत्तरकटैया : उत्पाद विभाग व बिहरा थाना पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त रूप से छापेमारी कर पंचगछिया निवासी अंकज सिंह के घर से 1182 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी.
इसका बाजार मूल्य लगभग दस लाख रुपये बताया गया. इसमें विस्की, सिगनेचर, बैग पाइपर, दूर्क वीयर, इम्पेरियल, एट पीएम सहित विभिन्न विदेशी ब्रांड की शराब मिली है. शराब घर में छुपा कर रखे जाने की सूचना छापेमारी दल को गुप्त सूचना के आधार पर मिली थी. मुख्यमंत्री द्वारा एक अप्रैल से ही शराबबंदी कानून लागू होने
के बाबजूद भी इतनी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ाने से शराब विक्रताओं में दहशत फैल गया है. उत्पाद निरीक्षक वीरेन्द्र प्रसाद व थानाध्यक्ष मो सरबर आलम ने बताया कि लगभग दस लाख मूल्य का विदेशी शराब बरामद किया गया है. जिस घर से शराब पकड़ाया है उस घर के गृहस्वामी अंकज सिंह फरार हो गया है
छापेमारी दल के साथ अवर निरीक्षक धीरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रभूनाथ सिंह, एएसआइ वकील शर्मा सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद थे. ज्ञात हो कि राज्य में शराब की विक्री व खरीद को लेकर बनाये गये सख्त कानून के बावजूद इतने बड़े पैमाने पर शराब की खेप मिलना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




