छेड़खानी का विरोध किया तो पीट कर मार डाला

सहरसा सिटी/मधेपुरा : मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के दुधैला निवासी राजकुमार पासवान को बुधवार को पत्नी के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. छेड़खानी कोई और नहीं बल्कि रक्षक माने जाने वाले पुलिस वालों ने ही अन्य सहयोगियों के साथ की. विरोध करने पर राजकुमार की बेरहमी […]
सहरसा सिटी/मधेपुरा : मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के दुधैला निवासी राजकुमार पासवान को बुधवार को पत्नी के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. छेड़खानी कोई और नहीं बल्कि रक्षक माने जाने वाले पुलिस वालों ने ही अन्य सहयोगियों के साथ की. विरोध करने पर राजकुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी. आखिरकार सहरसा के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गयी. सदर थाना सहरसा के पुअनि अजीत सिंह ने मृतक की पत्नी सुनीता देवी का फर्द बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










