कोसी महोत्सव. स्थानीय फनकारों ने रखी महोत्सव की लाज

Published at :21 Mar 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
कोसी महोत्सव. स्थानीय फनकारों ने रखी महोत्सव की लाज

बेपनाह प्यार है आजा कोसी महोत्सव के पहले दिन स्थानीय व मेहमान कलाकारों ने प्रस्तुति दी. इंडियन आइडल फेम मनीषा कर्माकर को दर्शकों खासी तवज्जो नहीं िमलने के बाद सहरसा की कृतिका गौतम ने महफिल लूट ली. सहरसा नगर : कोसी महोत्सव की पहली शाम शनिवार को इंडियन आइडल फेम मनीषा कर्माकर के सुरीली सुरों […]

विज्ञापन

बेपनाह प्यार है आजा

कोसी महोत्सव के पहले दिन स्थानीय व मेहमान कलाकारों ने प्रस्तुति दी. इंडियन आइडल फेम मनीषा कर्माकर को दर्शकों खासी तवज्जो नहीं िमलने के बाद सहरसा की कृतिका गौतम ने महफिल लूट ली.
सहरसा नगर : कोसी महोत्सव की पहली शाम शनिवार को इंडियन आइडल फेम मनीषा कर्माकर के सुरीली सुरों को सुनने के लिए आयोजित की गयी थी. मनीषा ने मेरी गलियां…गलियां के जरिए अपनी आवाज से मुख्य मंच पर इंट्री की. लेकिन गाने के बोल व मनीषा के सुर आपस में तारतम्य बनाने की कोशिश में लगे रहे. कोसी महोत्सव के मंच पर पूर्व में देश के ख्याति प्राप्त फनकार अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं.
वहीं वर्तमान में देश के स्थापित कलाकारों के बजाय रॉक बैंड के चलन को कोसी महोत्सव में भी अपनाने के कारण खचाखच भरे रहने वाले स्टेडियम को अंतत: दर्शकों के लिए तरसना पड़ा. मनीषा कर्माकर द्वारा दर्जन भर हिंदी फिल्मों के गीतों की प्रस्तुति दी गयी. इसके बावजूद उनकी गायिकी समां बांधने में नाकामयाब रही. नतीजतन दर्शक दीर्घा में बैठे महत्वपूर्ण लोगों सहित आम श्रोता कुर्सी को छोड़ विदा होने लगे. हालांकि स्थानीय गायिका कृतिका गौतम व सदर एसडीओ जहांगीर आलम ने दर्शकों की मन:स्थिति को भांप मंच की बागडोर थाम ली. जिसे मौजूद संगीत प्रेमियों ने काफी सराहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन