दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल के निदेशक समेत छह पर मुकदमा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

चालक के बयान पर हुआ एफआइआर निदेशक ने भी चालक पर रंगदारी का किया मुकदमा सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां स्थित दाजिर्लिंग पब्लिक स्कूल के निदेशक ब्रह्मदेव भगत सहित छह पर मारपीट व मजदूरी नहीं देने का आरोप लगा चालक रूपनगरा निवासी अजहर आलम ने सदर थाना में मामला दर्ज करवाया है. […]
विज्ञापन
चालक के बयान पर हुआ एफआइआर
निदेशक ने भी चालक पर रंगदारी का किया मुकदमा
सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां स्थित दाजिर्लिंग पब्लिक स्कूल के निदेशक ब्रह्मदेव भगत सहित छह पर मारपीट व मजदूरी नहीं देने का आरोप लगा चालक रूपनगरा निवासी अजहर आलम ने सदर थाना में मामला दर्ज करवाया है. सदर अस्पताल में भरती चालक ने पुअनि कमलेश सिंह को दिये बयान में कहा कि वह स्कूल का वाहन चलाता है.
आठ माह से वेतन नहीं दिया था. पत्नी के बीमार होने के कारण निदेशक से पैसा मांगा तो उसकी पत्नी रेणु देवी, शिक्षक हेम कुमार, सुधीर यादव, मनोज यादव, वकील कुमार मिलकर मारपीट करने लगे. उसका सिर फट गया. इधर स्कूल के निदेशक ने चालक सहित अन्य पर स्कूल में घुस कर मारपीट करने व 50 हजार रंगदारी मांगने का आरोप लगा मामला दर्ज कराया है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










