दर्शक हुए निराश. अधिकांश स्टॉलों पर सिर्फ टंगे थे बैनर

Published at :20 Mar 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
दर्शक हुए निराश. अधिकांश स्टॉलों पर सिर्फ टंगे थे बैनर

कोसी महोत्सव में लगे 71 स्टॉल कोसी महोत्सव में जिला प्रशासन के सहयोग से 71 स्टॉल लगाये गये हैं. जीविका के 10 स्टॉल में ग्रामीण परिवेश में जीविका के बढ़ते कदम को दर्शाया गया है. कृषि विभाग ने भी स्टॉल लगाया है. सहरसा शहर : कोसी महोत्सव में 71 स्टॉल लगाये गये हैं. जिला प्रशासन […]

विज्ञापन

कोसी महोत्सव में लगे 71 स्टॉल

कोसी महोत्सव में जिला प्रशासन के सहयोग से 71 स्टॉल लगाये गये हैं. जीविका के 10 स्टॉल में ग्रामीण परिवेश में जीविका के बढ़ते कदम को दर्शाया गया है. कृषि विभाग ने भी स्टॉल लगाया है.
सहरसा शहर : कोसी महोत्सव में 71 स्टॉल लगाये गये हैं. जिला प्रशासन के विभिन्न लोगों द्वारा लगे इन स्टॉलों में जीविका के 10 स्टॉल में ग्रामीण परिवेश में जीविका के बढ़ते कदम को दर्शाया गया है. कृषि विभाग द्वारा लगाये गये 10 स्टॉल में कृषि आधारित संयंत्र आदि हैं. जिला उद्योग केन्द्र द्वारा 15 विभिन्न तरह के कार्यक्रमों पर आधारित स्टॉल लगाये गये हैं. पशु एवं मत्स्य विभाग द्वारा दो, बिहार शिक्षा परियोजना के दो, मध्याह्न भोजन योजना के एक, अनुसूचित जाति जनजाति के एक, उत्पाद व मद्य निषेध के दो, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल जिला जल स्वच्छता के 10 स्टॉलों के साथ विभिन्न बैंक के 8 स्टॉल लगाये गये हैं.
कृषि, उद्योग, जीविका, शिक्षा, परियोजना, पशु एंव मत्स्य, संसाधन, सूचना एंव जनसम्पर्क विभाग के साथ-साथ निगरानी कक्ष तो संचालित थे, लेकिन अधिकांश स्टॉलों पर सिर्फ बैनर टंगे रहने से स्टॉल देखने पहुंचे दर्शकों में निराशा देखी गयी. जीविका द्वारा जीविकोपार्जन संबंधी विभिन्न गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया. स्वयं सहायक समूह भवानी व सीता द्वारा लगे जलखैय का स्टॉल लोगों काे आकर्षित कर रहा था. कृषि व सामाजिक विकास संबंधित जैविक खाद, मुर्गी पालन 30 मार्च को जीविका द्वारा रोजगार मेले का रजिस्ट्रेशन केन्द्र, सिक्की निर्मित रंगीन डालिया, पौष्टिक लड्डू, मद्य निषेध जागरूकता सहित अन्य गतिविधियों को स्टॉल पर बैठे कर्मियों द्वारा बताया जा रहा था. कृषि विभाग के लगे स्टॉलों में आत्मा द्वारा संचालित कार्यक्रम जागरूकता, मीनी कंबाइड हार्वेस्टर, मधुमक्खी पालन, माखाना, कृषि के माध्यम से जानकारी दी जा रही थी. पशु एवं मत्स्य विभाग के द्वारा लगाये गये स्टॉल पर पालन संबंधी जानकारी व सुझाव उपलब्ध थे. आइसीडीएस द्वारा लगाये गए स्टॉल पर भी जानकारी लोगो को दी जा रही थी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी लगाये गये 5 स्टॉलों पर जानकारियों दी जा रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन