बिजली बिल नहीं देने पर दो हिरासत में

Published at :17 Mar 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली बिल नहीं देने पर दो हिरासत में

सहरसा : विद्युत विभाग के राजस्व में आयी कमी को देखते हुए डीएम के निर्देश पर छापेमारी दस्ते का गठन कर कार्रवाई शुरू की गयी है. सदर एसडीओ जहांगीर आलम व सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास के नेतत्व में छापेमारी शुरू की गयी है. टीम ने कई उपभोक्तओं पर जुर्माना लगा सदर थाना में मामला दर्ज […]

विज्ञापन

सहरसा : विद्युत विभाग के राजस्व में आयी कमी को देखते हुए डीएम के निर्देश पर छापेमारी दस्ते का गठन कर कार्रवाई शुरू की गयी है. सदर एसडीओ जहांगीर आलम व सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास के नेतत्व में छापेमारी शुरू की गयी है. टीम ने कई उपभोक्तओं पर जुर्माना लगा सदर थाना में मामला दर्ज कराया, वहीं दो को हिरासत में लिया गया है. कार्यपालक अभियंता मुकेश नंदन ने बताया कि छापेमारी केौरान सहरसा बस्ती निवासी मो जासीम को हिरासत में लेकर सदर थाना को सुपुर्द किया गया है.

इस पर पुर्व से 32 हजार बकाया था. सहरसा बस्ती के ही मो फारूक सिद्धीकी के घर पूर्व की 72 हजार बकाया रहने के बाद भी उपयोग करते पाया गया. वही मो कुदुश पर भी 58 हजार का मामला दर्ज करवाया गया है. इसके अलावे मीर टोला निवासी मो एसएम हुसैन पर पूर्व का 70 हजार बकाया रहने के बावजूद विद्युत उपयोग करते पाया गया. वही मीर टोला के ही विवेक कुमार को अवैध टोका लगाकर विद्युत उपयोग करने पर हिरासत में लेकर सदर थाना को सुपुर्द किया गया.

विवेक पर लगभग पांच लाख का जुर्माना लगा मामला दर्ज करवाया गया. छापेमारी में डीसीएलआर राजीव कुमार, डीजीएम अजय कुमा, एसडीओ आलोक अमृतांशु, जेइ अरबिंद कुमार, अनिल कुमार, शिवनारायण चौधरी, गुड्डू झा, रूदल भगत, उदित शंकर शामिल थे.

डीएम ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को प्रत्येक दिन पांच छापेमारी करने का निर्देश दिया है. डीएम ने बताया कि बकाये दारों का विद्युत कनेक्श्न हटा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन