सभापति के वार्ड का नाला बदतर

सहरसा मुख्यालय : वैसे तो पूरे शहर के नालों की स्थिति अत्यंत खराब है, जो नप के अधिकारी व उस वार्ड के पार्षद की अकर्मण्यता को सामान्य रूप से सार्वजनिक करता है, लेकिन जब नगर सरकार के सभापति के वार्ड की भी वही दशा हो तो कोई क्या कहेगा. संभवत: यही कारण है कि अन्य […]
सहरसा मुख्यालय : वैसे तो पूरे शहर के नालों की स्थिति अत्यंत खराब है, जो नप के अधिकारी व उस वार्ड के पार्षद की अकर्मण्यता को सामान्य रूप से सार्वजनिक करता है, लेकिन जब नगर सरकार के सभापति के वार्ड की भी वही दशा हो तो कोई क्या कहेगा. संभवत: यही कारण है कि अन्य किसी वार्ड के पार्षद अपने वार्ड के नालों की दशा सुधारने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं.
यहां तक कि सभापति के वार्ड से सटे वार्डों पर भी उनके पड़ोस में होने का कोई असर नहीं होता है. आश्चर्य तो यह भी है कि जिस वार्ड में नगर परिषद का कार्यालय स्थित है. उस वार्ड के नाले की दशा तक सुधारने की जिम्मेवारी लेने वाला कोई नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










