ओवरब्रिज: जनता मांगती है, नेताजी चुप है

Published at :27 Dec 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
ओवरब्रिज: जनता मांगती है, नेताजी चुप है

ओवरब्रिज: जनता मांगती है, नेताजी चुप है प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश, होगा कल्याणसहरसा नगर. बंगाली बाजार में शिलान्यासकृत ओवरब्रिज का मुद्दा विभिन्न रूपों में आम जनमानस के सामने सड़क जाम में फंसने के बाद आने लगता है. इन सबों के बीच जनप्रतिनिधि पुल निर्माण में आ रहे गतिरोध को भी गिनाना नहीं भुलते हैं. […]

विज्ञापन

ओवरब्रिज: जनता मांगती है, नेताजी चुप है प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश, होगा कल्याणसहरसा नगर. बंगाली बाजार में शिलान्यासकृत ओवरब्रिज का मुद्दा विभिन्न रूपों में आम जनमानस के सामने सड़क जाम में फंसने के बाद आने लगता है. इन सबों के बीच जनप्रतिनिधि पुल निर्माण में आ रहे गतिरोध को भी गिनाना नहीं भुलते हैं. जनता रोजाना के सड़क जाम से मुक्ति के लिए पुल का निर्माण चाहती है, जबकि जनप्रतिनिधि अड़चन बता पीछे हट जाते हैं. प्रभात खबर जनता की मुखर आवाज बन समाज के सजग प्रहरी की हैसियत से पुल के मसले को उठाती रही है. प्रभात खबर द्वारा किये जा रहे रायशुमारी में पाठकों की आम राय है कि जनप्रतिनिधि चुनाव से पूर्व व बाद में भी विकास की कसम लें. ताकि पुल निर्माण में आ रहे गतिरोध को दूर कर अवरोधक बनने वाले तत्वों को सामने लाया जा सके. लोग बताते हैं कि श्रेय लेने की होड़ में जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. लोगों का मानना है कि विकराल हो चुकी ओवरब्रिज की समस्या के समाधान में जनप्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए. —सड़क जाम से होती है परेशानीसत्तरकटैया के राजा बताते है कि बंगाली बाजार ओवरब्रिज के नाम पर सिर्फ वोट लिया गया है, समाधान के वक्त अड़चन बता नेताजी दुबक जाते हैं. महिषी के राजेश यादव कहते है कि आंदोलन के नाम पर भी जनप्रतिनिधि पीछे हट जाते हैं, आखिर किन लोगों के दबाव में शिलान्यास का मजाक बनाया जा रहा है. सहरसा के कुंदन सिन्हा कहते है कि आंदोलन के नाम पर प्रशासन सजग होती है, जबकि समस्या को देखते पुल का निर्माण होना चाहिए. विक्की यादव कहते है कि बंगाली बाजार में ओवरब्रिज बना नहीं, लेकिन लोग विकास का उपनाम लिये घुम रहे हैं. चैनपुर के अनिल कुमार कहते है कि केंद्र करे या राज्य, ओवरब्रिज के नाम पर जुमले फेंक रही है, सांसद व विधायक का बहिष्कार हो. चंदन, राजकुमार कहते हैं कि चुनाव के समय ओवरब्रिज का वादा व चुनाव बाद अपने मतलब में लग जाते हैं. नेता नाम से नफरत होने लगी है.—-सुनिए सरकारप्रभात खबर द्वारा शहर में ओवरब्रिज की मांग को लेकर आप पाठकों के सहयोग से बीते चार वर्षों में कई निर्णायक लड़ाई लड़ी गयी है, जिसका परिणाम है कि अब निर्माण का अड़ंगा समाप्त होने लगा है. अब जरूरत है हम, आप व राज्य सरकार के सजग होने की. सड़क जाम से जुड़े अनुभव व तस्वीर हमसे साझा करे.फोन व व्हाट्सएप: 94318-07274 फोटो – जाम 12- यह तस्वीर मारुफगंज मोड़ के दोपहर 12 बजे की है, जिसे हमारे पाठक राजीव ने भेजी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन