प्रधान डाक घर में प्रारंभ हुआ एटीएम का संचालन

Published at :26 Dec 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधान डाक घर में प्रारंभ हुआ एटीएम का संचालन

प्रधान डाक घर में प्रारंभ हुआ एटीएम का संचालन सहरसा में खुला उत्तर बिहार का पहला एटीएम सहरसा : शहर जिले के प्रधान डाकघर में एटीएम का विधिवत उद्घाटन डाक अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्र ने मशीन से नगदी निकाल कर की. डाक अधीक्षक श्री मिश्र ने बताया कि उत्तर बिहार का यह पहला डाक घर […]

विज्ञापन

प्रधान डाक घर में प्रारंभ हुआ एटीएम का संचालन सहरसा में खुला उत्तर बिहार का पहला एटीएम

सहरसा : शहर जिले के प्रधान डाकघर में एटीएम का विधिवत उद्घाटन डाक अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्र ने मशीन से नगदी निकाल कर की. डाक अधीक्षक श्री मिश्र ने बताया कि उत्तर बिहार का यह पहला डाक घर है जहां एटीएम की सुविधा बहाल हुई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सुविधा का विस्तार अन्य प्रमुख डाक घरों में भी किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि पोस्टआफिस के उपभोक्ताओं को इस एटीएम के लगने से काफी सहुलियत मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि निकासी की पोस्टआफिस में लगने वाली भीड़ भी कम होगी. बंदी के दिनों भी उपभोक्ताओं को अब परेशानी नहीं रहेगी. डाक अधीक्षक श्री मिश्र ने बताया कि सभी वैसे उपभोक्ता जो एटीएम के लिए आवेदन देंगे उनको एटीएम कार्ड दिया जायेगा.

उत्तर बिहार का यह पहला एटीएम आज से ग्राहकों के लिए खोल दिया गया है. उद्घाटन के मौके पर प्रधान डाक घर के डाकपाल रघुवंशमणी शर्मा, इंस्पेक्टर मिश्रा संतोष रौशन, ब्रजेश कुमार, आरभी पीएन राव, राजकुमार ठाकुर, प्रणव कुमार, कुमार सुमित, विद्या रानी, शिवभूषण सिंह सहित डाक घर के अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन