बीएसएनएल ठप, बढ़ गयी उपभोक्ताओं की परेशानी

Published at :26 Dec 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल ठप, बढ़ गयी उपभोक्ताओं की परेशानी

सहरसा : नगरशनिवार को जिले में बीएसएनएल की मोबाइल, ब्रांडबैंड व टेलिफोन सेवा अचानक बाधित होने से कई महत्वपूर्ण सेवा चरमरा गयी है. कंपनी के उपभोक्ताओं को दूसरे नेटवर्क ऑपरेटर पर निर्भर रहना पड़ा. ज्ञात हो कि ब्राडबैंड ठप रहने का असर सरकारी व निजी कार्यालय में रहा. इसके अलावा मोबाइल यूजर को भी बीएसएनएल […]

विज्ञापन

सहरसा : नगरशनिवार को जिले में बीएसएनएल की मोबाइल, ब्रांडबैंड व टेलिफोन सेवा अचानक बाधित होने से कई महत्वपूर्ण सेवा चरमरा गयी है. कंपनी के उपभोक्ताओं को दूसरे नेटवर्क ऑपरेटर पर निर्भर रहना पड़ा. ज्ञात हो कि ब्राडबैंड ठप रहने का असर सरकारी व निजी कार्यालय में रहा.

इसके अलावा मोबाइल यूजर को भी बीएसएनएल की वजह से एक दूसरे से संपर्क नहीं हो रहा है. खासबात यह है कि टेलिफोन सेव बंद रहने कारण लोगों को काफी असुविधा हुई है. परेशानी का कारण बनी बीएसएनएलकॉल ड्रॉप की समस्या से पूर्व में ही परेशान बीएसएनल के उपभोक्ताओं को टावर फेल रहने के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

उपभोक्ताओं ने बताया कि सरकार निजी ऑपरेटरों को टक्कर देने में अक्षम साबित हो रही है. उपभोक्ता दिन भर टेलिफोन कार्यालय का चक्कर लगाते फिर रहे है. लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है. कभी भी धोखा देती है कंपनीउपभोक्ता बताते है कि बीएसएनएल की सेवा का उपयोग करना किसी जोखिम से कम नहीं है.

पूर्व में भी कई बार सेवा ठप होने का खामियाजा उपभोक्ता उठा चुके है. खासकर सरकारी कार्यालय व अधिकारियों को बीएसएनएल संपर्क से जुड़े रहने के कारण दिक्क्त हो रही है. उपभोक्ताओं ने सरकार से बीएसएनएल सेवा को शीघ्र बहाल कर सुचारु रुप से चलाने की मांग की है. फोटो- बीएसएनएल का लोगो लगा देंगे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन