अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का हुआ नागरिक अभिनंदन

Published at :26 Dec 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का हुआ नागरिक अभिनंदन

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का हुआ नागरिक अभिनंदन विकास कार्यों को दी जायेगी गति : डॉ गफूर सहरसा शहरईद उल नवी के मौके पर आयोजित जलसे में सपटियाही वार्ड नंबर एक पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ अब्दुल गफूर का मो नूर आलम के आवास पर वार्डवासियों ने नागरिक अभिनंदन करते हुए गुलदस्ता भेंट किया. नागरिक अभिनंदन […]

विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का हुआ नागरिक अभिनंदन विकास कार्यों को दी जायेगी गति : डॉ गफूर सहरसा शहरईद उल नवी के मौके पर आयोजित जलसे में सपटियाही वार्ड नंबर एक पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ अब्दुल गफूर का मो नूर आलम के आवास पर वार्डवासियों ने नागरिक अभिनंदन करते हुए गुलदस्ता भेंट किया. नागरिक अभिनंदन पर खुशी व्यक्त करते हुए मंत्री डॉ गफूर ने कहा कि सिर्फ अल्पसंख्यक ही नहीं अपितु पूरे कोसी सहित बिहार के विकास के लिए उन्हें जो कार्य करने होंगे, उसमें वे अपना योगदान अगली पंक्ति में देंगे. उन्होंने कहा कि कोसी के इस पिछड़े इलाके से गरीबी का कलंक मिटाने के लिए वह हर मुमकिन कार्य को अंजाम देंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोसी के विकास के लिए हमेशा से चिंतित रहे हैं. उन्होंने कहा कि मत्स्यगंधा जलाशय से लेकर कोसी के सभी अवरुद्ध विकास कार्य को उनके मंत्रित्व काल में गति दी जायेगी. जिससे कोसी के लोग खुशहाल हो सकें. इस मौके पर कांग्रेस नेता कुमार हीरा प्रभाकर, राजद जिलाध्यक्ष प्रो मो ताहिर, भूपेन्द्र यादव, कैलू यादव, अरविंद यादव, मो कलाम, उमेश यादव, मो जुमाल, हरिनंदन यादव, नूनू यादव, दिलीप यादव सहित अन्य मौजूद थे. फोटो-गफूर 26- कार्यक्रम में मौजूद मंत्री सहित अन्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन