सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से निखरती है बच्चों की प्रतिभा

सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से निखरती है बच्चों की प्रतिभा आस्था पब्लिक स्कूल के पहले वार्षिकोत्सव पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमपूर्व सांसद सूर्य नारायण यादव ने किया समारोह का उद्घाटनप्रतिनिधि, सौरबाजारआवासीय आस्था पब्लिक स्कूल के पहले वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में समारोह का आयोजन हुआ. वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन पूर्व सांसद सूर्य नारायण यादव […]
सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से निखरती है बच्चों की प्रतिभा आस्था पब्लिक स्कूल के पहले वार्षिकोत्सव पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमपूर्व सांसद सूर्य नारायण यादव ने किया समारोह का उद्घाटनप्रतिनिधि, सौरबाजारआवासीय आस्था पब्लिक स्कूल के पहले वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में समारोह का आयोजन हुआ. वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन पूर्व सांसद सूर्य नारायण यादव ने दीप जला कर किया. इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी. समारोह को संबोधित करते पूर्व सांसद ने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में निजी विद्यालय बेहतर भूमिका निभा रहा है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना करते पूर्व सांसद श्री यादव ने कहा कि बच्चों के चतुर्दिक विकस के लिए यह अनिवार्य है. विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् राजकिशोर यादव, शशिशेखर साह, पूर्व मुखिया मनोज यादव, शिवशंकर साह ने भी विद्यालय के क्रियाकलापों की प्रशंसा करते उत्तरोतर प्रगति की अपेक्षा जतायी. स्कूल के निदेशक बीके यादव ने विद्यालय को बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए समर्पित बताया. प्राचार्य गौतम कुमार ने स्कूल की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया. इस मौके पर राधेश्याम यादव, अजीत आनंद, उत्सव की प्रस्तुति सर्वाधिक सराहनीय रही. वहीं आदर्श, इरशाद, लक्ष्मी कुमारी, मुस्कान भारती, मोनिका, प्रीतम, मुस्कान, साथिया परवीन, राजा, अभिनव, प्रिंस, रिया सेन, वंदना, आयुष व अन्य ने एक से बढ़कर एक युगल,सामूहिक एवं रिकार्डिंग डांस की प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरी. कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षक केशव कुमार, ध्रुव कुमार, स्वीटी कुमारी, चंचल कुमारी, अंशुली भारती, सिमरन कुमारी, चंदा गुप्ता, अमित एंबीशन का सराहनीय योगदान रहा. फोटो-स्कूल 18 व 19- वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन करते पूर्व सांसद सूर्य नारायण यादव एवं मौजूद बच्चे व अभिभावक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










