अपहरण के सात घंटे बाद मिला मनीष

Published at :23 Dec 2015 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
अपहरण के सात घंटे बाद मिला मनीष

अपहरण के सात घंटे बाद मिला मनीष सिमरी नगर : अनुमंडल अंतर्गत भौरा चौक के निकट से 17 वर्षीय मनीष कुमार का बुधवार सुबह बोलेरो पर सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. हालांकि सात घंटे बाद पुलिस ने मनीष को खोज लिया. सुबह सवेरे अपहरणजानकारी के अनुसार भोरहा गांव निवासी स्व राम सागर यादव […]

विज्ञापन

अपहरण के सात घंटे बाद मिला मनीष

सिमरी नगर : अनुमंडल अंतर्गत भौरा चौक के निकट से 17 वर्षीय मनीष कुमार का बुधवार सुबह बोलेरो पर सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. हालांकि सात घंटे बाद पुलिस ने मनीष को खोज लिया. सुबह सवेरे अपहरणजानकारी के अनुसार भोरहा गांव निवासी स्व राम सागर यादव का पुत्र मनीष कुमार अन्य दिनों की तरह अपने साथी प्रमोद कुमार के साथ पढ़ने सिमरी बख्तियारपुर जा रहा था.

इसी दौरान भौरा चौक के समीप पहले से घात लगाये अपराधियों ने मनीष कुमार को चारपहिया वाहन बोलेरो में बैठा लिया़ वही उसके दोस्त प्रमोद कुमार को धक्का दे दिया़ –पुलिस की सतर्कता आयी कामअपहरण की खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आयी और समय न गंवाते हुए डीएसपी अजय नारायण यादव, थानाध्यक्ष महेंद्र यादव, आरक्षी निरीक्षक आर के शरण ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए अपहरणकर्ताओं की निशानदेही पर उनका पीछा किया और आखिरकार बलुआहा पुल के पास से लड़के को बरामद किया़, लेकिन अपहरणकर्ता भागने में सफल रहा.

बदलता रहा जगहसात घंटे की मेहनत के बाद आखिरकार प्रशासन ने मनीष को बरामद किया़ हालांकि,इस दौरान अपराधी बोलेरो द्वारा तत्परतापूर्वक जगह बदलते रहा. इस दौरान बोलेरो तिलाठी, बलवा हाट,राजनपुर,कारू बाबा स्थान होते बलुआहा पुल के पास मनीष को छोड़ भाग गया. इस दौरान अपहरणकर्ता सबसे ज्यादा देर मुरली मे रुका रहा.

शादी की नियत से अपहरण किया गया था़ पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए लड़के को बरामद किया़अजय नारायण यादवडीएसपी, सिमरी बख्तियारपुरफोटो- अपहरण 9- मुक्त कराये गये युवक के साथ डीएसपी व अन्य सीओ के फर्जी हस्ताक्षर से बना रहा था प्रमाण पत्रएसडीओ मालिक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज

सिमरी नगर :सीओ के फर्जी हस्ताक्षर के द्वारा आय प्रमाण पत्र निर्गत करने का मामला सामने आया है़ जानकारी के मुताबिक सिमरी प्रखंड के सीओ धर्मेंद्र पंडित ने थाने में आवेदन देकर अनुमंडल के निकट स्थित एक डिजिटल स्टूडियो दुकान के मालिक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करायी है़–

ऐसे खुला फर्जीवाड़ा का राज अनुमंडल अंतर्गत सरौंजा पंचायत के चकमका निवासी हबीब अंसारी ने सीओ को दिए आवेदन में बताया है कि मैं अपना आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए ब्लॉक चौक पर स्थित डिजिटल सेंटर दुकान पर गया़ दुकान पर आदर्श कुमार ने सीओ का हस्ताक्षर किया आय प्रमाण पत्र मुझे दिया़ जब हम सिमरी अंचल में कार्यरत संगीता कुमारी के पास आय प्रमाण पत्र पर मुहर लगाने गये तब वही फर्जी हस्ताक्षर का खुलासा हुआ.

हबीब ने बताया कि उसे जो फर्जी हस्ताक्षर कर आय प्रमाण पत्र दिया गया उसकी आवेदन संख्या 040274122081506956 और प्रमाण पत्र संख्या ओएन/आई/15/06956 है़–थाना पहुंचा मामलाफर्जी हस्ताक्षर के मामले में अंचल अधिकारी के आवेदन पर बख्तियारपुर थाना में कांड संख्या 484/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन