शक्षिा माफियाओं द्वारा फर्जी नियुक्ति का खेल जारी

शिक्षा माफियाओं द्वारा फर्जी नियुक्ति का खेल जारी सौरबाजार. सरकार व न्यायालय सख्ती के बावजूद शिक्षक नियुक्ति में फर्जीवाड़ा का खेल अनवरत जारी है. दर्जनों फरजी शिक्षकों की नियुक्ति व पदस्थापना तक के कार्यों में संलिप्त माफिया लाखों का कारोबार कर रहे हैं. इसमें दर्जनों शिक्षक को अन्यत्र जिले में पदस्थापित करवा कर संबंधित अधिकारियों […]
शिक्षा माफियाओं द्वारा फर्जी नियुक्ति का खेल जारी सौरबाजार. सरकार व न्यायालय सख्ती के बावजूद शिक्षक नियुक्ति में फर्जीवाड़ा का खेल अनवरत जारी है. दर्जनों फरजी शिक्षकों की नियुक्ति व पदस्थापना तक के कार्यों में संलिप्त माफिया लाखों का कारोबार कर रहे हैं. इसमें दर्जनों शिक्षक को अन्यत्र जिले में पदस्थापित करवा कर संबंधित अधिकारियों को मनमाफिक नजराना भेंट कर वेतन उठाव करवाकर सरकार को लाखों की राजस्व काे चूना लगाया जा रहा है. इस रैकेट में दर्जनों व्यक्ति शामिल हैं, जो अवैध रूप से मनमानी रकम की उगाही कर आपस में बंदरबांट कर रहे हैं. करीब दर्जनों लाभार्थी अभी अपने चयन व पदस्थापना के इंतजार में महीनों से चक्कर काट रहे हैं. सबसे आश्चर्य की बात यह है कि फर्जीवाड़ों द्वारा उस समय नियुक्ति पत्र दी जाती है जब सरकार की नीति संबंधी सुगबुगाहट शुरू हो जाती है. डेढ़ से दो लाख तक में फरजी शिक्षकों की नियुक्ति करवायी जाती है. लेकिन वैसे लाभार्थी को नियुक्ति पत्र दिया जाता है. जिससे किसी को भनक तक न लगे. सबसे अहम बात यह है कि फरजी शिक्षकों को अन्यत्र जिले में ही पदस्थापना करवायी जाती है. फरजीवाड़े के इस खेल में सीधे-सादे लाभार्थी नौकरी के लिए कर्ज, आभूषण, जमीन, जायदाद को दावं पर लगा रहे हैं. ——किसानों की समस्याओं का नहीं हुआ निराकरण बैजनाथपुर. सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के किसानों को खुशहाल बनाने की नीति सार्थक नहीं हो पायी है. दो एकड़ जमीन से पांच एकड़ जमीन पर खेती करने वाले किसानों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास नहीं किया गया. इसमें हमारे जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता भी सामने है. बैंक से ऋण या सरकारी अनुदान के लिए किसानों को लगातार चक्कर काटना पड़ रहा है.———प्रशिक्षण कार्यक्रम पतरघट. समग्र सहभागिता योजना के तहत जीविका के द्वारा सोमवार को मध्य विद्यालय पतरघट के प्रांगण में चार दिवसीय आईपीपीई-टू प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने किया. बीडीओ ने कहा कि समग्र सहभागिता योजना के तहत वर्ष 2016-17 के वार्षिक बजट बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सभी प्रतिभागी को समापन से पहले जनकल्याणकारी योजनाओं का श्रम बजट तैयार कर जमा करना है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक पीओ मनरेगा रश्मि रंजन, कृषि समन्वयक प्रमोद कुमार, जेई मुकेश कुमार, जीविका के मनीष कुमार, सुमित रंजन, राजकुमारी रानी एवं संतोष कुमार ने प्रतिभागियों को इंदिरा आवास, मनरेगा, दीनदयाल उपाध्याय कौशल योजना एवं जीविका पेंशन के लिए वार्षिक बजट बनाने हेतु विशेष जानकारी उपलब्ध कराया. प्रशिक्षण में प्रतिभागी के रूप में किसान सलाहकार इंदिरा आवास सहायक, आंगनबाड़ी सेविका, विकासमित्र, जीविका मित्र एवं जीविका सामुदायिक समन्वयक ने भाग लिया. ——————–राशि मिली, नहीं जला अलावसहरसा नगर. जिला प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर ठंड से बचाव को लेकर अलाव जलाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि निर्गत करने के बावजूद अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. भाजपा नेता शशिशेखर सम्राट ने अलाव जलाने की मांग की है.———- केंद्र के समय में हो बदलावसहरसा नगर. बढ़ रही ठंड के बावजूद जिले में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्र के समय में परिवर्तन नहीं किया गया है. इस वजह से छोटे-छोटे बच्चों को केंद्र पर पहुंचने में परेशानी होती है.————बिजली आपूर्ति बाधितसहरसा नगर. शहर के गंगजला चौक स्थित डॉ एल एन झा के आवास के समीप बिजली पोल में लूज कनेक्शन की वजह से कई घरों व कार्यालयों में बिजली आपूर्ति बीते तीन दिनों से बाधित है. स्थानीय निवासी रत्नेश झा ने बताया कि विभाग को सूचना दी जा चुकी है. ———–जलता रहता है एलइडीसहरसा नगर. शहर के वीर कुवंर सिंह चौक से समाहरणालय जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे नगर परिषद द्वारा लगायी गयी एलइडी लाइट दिन में भी जलती रहती है. स्थानीय लोगों ने विभाग से नियमित उपयोग सुनिश्चित करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










