बाइक सवार अपराधियों ने की पूर्व मुखिया की गोली मार कर हत्या

Published at :07 Dec 2015 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार अपराधियों ने की पूर्व मुखिया की गोली मार कर हत्या

बाइक सवार अपराधियों ने की पूर्व मुखिया की गोली मार कर हत्या फोटो 7 बांका 23. सड़क जाम करते स्थानीय लोग प्रतिनिधि,अमरपुरजिले के फुल्लीडुमर प्रखंड के लगड्डी गांव के पूर्व मुखिया को गोली मार कर हत्या कर दी गयी. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार केंदुवार पंचायत के पूर्व मुखिया महेंद्र पंजियारा अपने मोटरसाइकिल […]

विज्ञापन

बाइक सवार अपराधियों ने की पूर्व मुखिया की गोली मार कर हत्या फोटो 7 बांका 23. सड़क जाम करते स्थानीय लोग प्रतिनिधि,अमरपुरजिले के फुल्लीडुमर प्रखंड के लगड्डी गांव के पूर्व मुखिया को गोली मार कर हत्या कर दी गयी. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार केंदुवार पंचायत के पूर्व मुखिया महेंद्र पंजियारा अपने मोटरसाइकिल से पोता सूरज कुमार के साथ बांका जा रहा था. इसी दौरान इंगलिश मोड़ शंभुगंज मुख्य मार्ग के बाजा के समीप तीन मोटरसाइकिल से आये हमलावरों ने पूर्व मुखिया महेंद्र पंजियारा पर चार राउंड गोलियां चला कर हत्या कर दी. पूर्व मुखिया का पोता सूरज कुमार मामले की नजाकत को देख डर कर भाग गया. स्थानीय लोगों ने जब गोली आवाज सुनी, तो मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक अपराधी घटना को अंजाम देकर भाग खड़े हुए थे. घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो घटना स्थल पर पहुंची. मामले की जांच करने में लग गयी. लेकिन तब तक इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश बढ़ गया था. लोगों ने सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी. पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया. लेकिन जाम हटाने में लगभग पांच घंटे लग गये. तब जाकर सड़क पर यातायत बाहल हो सका. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए एसपी डॉ सत्यप्रकाश, एसडीपीओ शशिशंकर प्रसाद, प्रशिक्षु डीएसपी रमेश कुमार ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. जमीन विवाद बना हत्या का कारण पुर्व मुखिया का हत्या का कारण केंदुवार स्थित 75 डिसमिल जमीन का विवाद बताया जा रहा है. साथ ही कहा जा रहा है कि पूर्व मुखिया इसी जमीन विवाद के निबटारे के लिए बांका जा रहे थे. पोता के बयान पर हुई प्राथमिकी दर्ज मृतक के पोता सूरज कुमार ने पुलिस को दिये गये बयान में कहा है कि मेरे दादा को धनंजय पंजियारा, संजीव पंजियारा, पप्पू पंजियारा, मनीष पंजियारा, पांचु पंजियारा, राजकुमार, फुल कुमार, अस्थमा यादव, सुमित यादव, रूपम यादव ने मिल कर मेरे दादा का हत्या करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन