हेडिंग-धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, विरोध में रोड जाम

Published at :25 Nov 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
हेडिंग-धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, विरोध में रोड जाम

हेडिंग-धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, विरोध में रोड जाम-आरोपी को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले -विरोध में लोगों ने किया रोड जाम, आगजनी प्रतिनिधि, सहरसा सदर एक बार फिर उपद्रवियों की नहीं चली. प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए माहौल को नियंत्रित कर लिया. शहर के वार्ड नंबर 14 सिमराहा स्थित धार्मिक स्थल में मंगलवार की देर […]

विज्ञापन

हेडिंग-धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, विरोध में रोड जाम-आरोपी को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले -विरोध में लोगों ने किया रोड जाम, आगजनी प्रतिनिधि, सहरसा सदर एक बार फिर उपद्रवियों की नहीं चली. प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए माहौल को नियंत्रित कर लिया. शहर के वार्ड नंबर 14 सिमराहा स्थित धार्मिक स्थल में मंगलवार की देर रात एक युवक ने तोड़फोड़ किया. इसी दौरान लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इधर, शहर में घटना की जानकारी आग की तरह फैल गयी और लोगों ने विरोध में रोड जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया और आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की बात कही. इसके बाद लोग शांत हुए. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात एक व्यक्ति धार्मिक स्थल में प्रवेश किया और तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. उसी समय एक छात्र ने तोड़फोड़ की जानकारी संचालक को दी. इस दौरान लोग जग गये और मौके पर ही युवक को पकड़ लिया. इसकी सूचना पुलिस को भी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. सुबह होते ही आग की तरह फैल गयी खबरसुबह होते ही मंगलवार रात घटी घटना की खबर आग की तरह फैल गयी. मामले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतर आये. रोड जाम व आगजनी की. आक्रोशित लोग सड़क जाम कर धरना पर बैठ गये. सभी आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. जिला प्रशासन की सजगता से मिली राहत सड़क जाम व आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. सदर एसडीओ मो जहांगीर आलम, एएसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी व एसडीपीओ ने घटना स्थल पर पहुंच कर सड़क जाम व आगजनी कर रहे लोगों से वार्ता की. उपद्रवी पर सख्ती से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. सदर एसडीओ ने कहा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा. फोटो- आश्रम 12- मौके पर पहुंची पुलिस ने लिया जायजा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन