ePaper

पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Updated at : 27 May 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि

विज्ञापन

सहरसा . जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि मंगलवार को जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में मनायी गयी. सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि अर्पित करते जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि पंडित नेहरू राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ देश के स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ते 1930 के दशक में हुए नमक आंदोलन का अहम हिस्सा बने. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए व और आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बनने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ. उन्होंने अपने शासन काल में भारत को एक मजबूत व एकीकृत देश बनाकर भारत को विश्व में स्थापित किया. साथ ही विदेश नीति के मामले में गुट निरपेक्ष आंदोलन की स्थापना की. पंडित नेहरू बच्चों को बहुत ही प्यार करते थे. इसलिए वे चाचा नेहरू के नाम से भी जाने जाते थे. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि सह वरीय नेता केशर कुमार सिंह, मो नईम उद्दीन, वरीय उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर, बद्री प्रसाद यादव, सेवादल के अनिल कुमार मिस्त्री, युवा अध्यक्ष नीरज कुमार निराला, इंटक अध्यक्ष सत्य नारायण चौपाल, इला कुमारी, प्रतिभा सिंह डोली, प्रतिभा वर्मा, सलमा खातून, पिंकी कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, बीरेंद्र पासवान, शोभा कांत झा, सुधीर कुमार सिंह, बैजनाथ झा, भरत झा, पंकज पासवान, बेचन पासवान, उमेश सादा, अशोक राम, मो रफीक, रितेश रंजन, अंकित कुमार पासवान, राम सुंदर साह, शेखर कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन