बरामदा व बेड पर मौत मांग रही दो जानें

बरामदा व बेड पर मौत मांग रही दो जानें मानवता हो रही है शर्मसार कुछ दिन पूर्व लावारिस हालत में कराया गया था भरतीसहरसा सिटी कोसी का प्रमंडलीय मुख्यालय कहे जाने वले सदर अस्पताल के इमरजेंसी के बरामदा व एक बेड पर दो जान मौत का इंतजार कर रही है. भले ही यह सुनने में […]
बरामदा व बेड पर मौत मांग रही दो जानें मानवता हो रही है शर्मसार कुछ दिन पूर्व लावारिस हालत में कराया गया था भरतीसहरसा सिटी कोसी का प्रमंडलीय मुख्यालय कहे जाने वले सदर अस्पताल के इमरजेंसी के बरामदा व एक बेड पर दो जान मौत का इंतजार कर रही है. भले ही यह सुनने में आपको अटपटा लगे, लेकिन यह सच है. कुछ दिन पूर्व किसी ने एक महिला व एक पुरुष को लावारिस हालत में अस्पताल में भरती करवाया. जिसमें महिला को इमरजेंसी कक्ष स्थित एक बेड पर व पुरुष को बरामदा पर भगवान भरोसे छोड़ दिया. इसे देखने वाला कोई नहीं है. स्थिति यह है कि बेड व बरामदा पर पड़े-पड़े दोनों अब मौत का ही इंतजार कर रहे हैं. इमरजेंसी वार्ड में भरती अन्य मरीज इन दोनों के कराहने की आवाज के अलावा कुछ नहीं सुन पा रहे हैं. मानवता हो रही शर्मसार दर्जनों लोगों के आंख के सामने दो जान अपनी मौत का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन कोई इसे देखने तक की जहमत नहीं उठा रहा. प्रतिदिन अधिकारी से लेकर आम आदमी तक की नजर इस दोनों की तरफ पड़ती है, लेकिन एक बार नजर फेरने के बाद इधर देखना तक मुनासिब नहीं समझ रहे हैं. मानवता तो शायद ना के बराबर है. आसपास के मरीज के परिजनों ने पूछने पर बताया कि जिनके साथ परिजन हैं, उस मरीज का इलाज तो मुश्किल से हो पाता है. जिसका कोई नहीं है, उसे इलाज या अन्य सुविधा मिलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. लोगों ने कहा कि इलाज के अभाव व भूख से कुछ दिन बाद अपना जान गंवा बैठेगा और फिर अस्पताल प्रशासन पुलिस को लावारिस मौत होने की जानकारी देकर अपना पल्ला झाड़ लेगी. वही पुलिस भी एक पोस्टमार्टम करा कर्तव्य की इतिश्री कर लेगी. लेकिन यदि अभी इन दोनों पर किसी की नजर पड़ जाय तो दोनों की जान बच सकती है. फोटो- मरीज 7 व 8 – अस्पताल के बरामदे व बेड पर पड़ा मरीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










