दो दिवसीय वद्यिापति स्मृति पर्व लक्ष्मीनियां में आज से

दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व लक्ष्मीनियां में आज से सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार व कवि सम्मेलन का होगा आयोजन सहरसा : मुख्यालय. लक्ष्मीनियां स्थित विद्यापति धाम में दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन शनिवार एवं रविवार को होगा. विद्यापति स्मृति संस्थान के अध्यक्ष देवनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि स्मृति पर्व मिथिला संस्कृति पर्व […]
दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व लक्ष्मीनियां में आज से सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार व कवि सम्मेलन का होगा आयोजन
सहरसा : मुख्यालय. लक्ष्मीनियां स्थित विद्यापति धाम में दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन शनिवार एवं रविवार को होगा. विद्यापति स्मृति संस्थान के अध्यक्ष देवनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि स्मृति पर्व मिथिला संस्कृति पर्व के रूप में मनाया जायेगा. कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलटी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ केपी यादव करेंगे.
जबकि मुख्य अतिथि विराटनगर, नेपाल से मैथिली अभियानी प्रवीण नारायण चौधरी होंगे. कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों को विशिष्ट अतिथि की श्रेणी में रखा गया है. विद्यापति स्मृति संस्थान के संस्थापक भोंगेंद्र शर्मा निर्मल ने बताया कि पहले दिन गुरुवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा.
जिसमें मैथिली के प्रसिद्ध गायक पवन नारायण, माधव राय, कंचन पांडेय, पूजा झा, रंजना सिंह, सुरेश पंकज, अर्चना स्नेही, रमोल वाली, मनोज राजा की प्रस्तुति होगी. सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन किसलय कृष्ण करेंगे. वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को दिन में सेमिनार व शाम में कवि सम्मेलन होगा. रात में एक बार पुन: सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. फोटो- विद्यापति 5- लक्ष्मीनियां स्थित विद्यापति धाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










