अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन जख्मी

अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन जख्मी सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के सहरसा-सोनवर्षा कचहरी मार्ग पर वाहन की ठोकर से तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी धकजरी निवासी भुकनी देवी, रौशन कुमार व कठडुमर निवासी उमेश चौधरी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मी ने बताया कि वह सभी सोनवर्षा कचहरी जा […]
अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन जख्मी सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के सहरसा-सोनवर्षा कचहरी मार्ग पर वाहन की ठोकर से तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी धकजरी निवासी भुकनी देवी, रौशन कुमार व कठडुमर निवासी उमेश चौधरी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मी ने बताया कि वह सभी सोनवर्षा कचहरी जा रहे थे. रास्ते में पीछे से आ रही एक अनियंत्रित पिक अप टैम्पो ने धक्का मार दिया और फरार हो गया. ———————–एटीएम वैरिफिकेशन के नाम पर 57 हजार की अवैध निकासी सहरसा सिटी. डीइओ कार्यालय में पदस्थापित लिपिक रविशंकर प्रकाश व उनकी पत्नी एनपीएस सपहा सौरबाजार में पदस्थापित शिक्षिका अर्चना सिंह के खाते से 56 हजार 958 रूपये की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीडि़त ने कहा कि 13 नवम्बर को मेरे मोबाइल पर 7562074748 से फोन आया कि आपके एटीएम का वैरिफिकेशन करना है. मैने फोन करने वाले के झांसे में आकर अपना व अपने पत्नी के एटीएम का 16 डिजिट का नंबर बता दिया. जिसके बाद मैं अपने व पत्नी के खाता से पैसा निकालने गया तो पता चला कि मेरे खाता 11424868066 जो कि एसबीआइ मधेपुरा में है, से 19 हजार 604 रूपये व मेरी पत्नी का खाता, जो एसबीआइ बैजनाथपुर में है, से 47354 रूपये की निकासी की जा चुकी है. उन्होंने सदर थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. —————–तुलसी राम को प्रभार सहरसा सिटी. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अवकाश में जाने के कारण सदर अंचल के पुलिस निरीक्षक तुलसी राम को एसपी द्वारा प्रभार सौंपा गया है. पुनि श्री सिंह के अवकाश से वापस आने तक श्री राम सदर थानाध्यक्ष के प्रभार में रहेंगे. ————————-कद्दू-भात के साथ छठ महापर्व की शुरुआत पतरघट. लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय कद्दू-भात के साथ रविवार को शुरू हो गयी. प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों घाटों, पोखरों, नहर सहित मुख्य एकमात्र नदी शीतलपट्टी घाट पर छठ व्रतियों द्वारा भगवान भास्कर को छठ पर्व के अवसर पर अपने-अपने परिजनों के साथ अर्घ्य देते हैं. लेकिन छठ पर्व में महज तीन दिन शेष बचे हैं. इसके बावजूद प्रशासन घाटों की सफाई के प्रति उदासीन बना है. ग्रामीणों का कहना है कि हर साल प्रशासन द्वारा घाटों की सफाई के प्रति उदासीनता का रवैया रहता है. कई पंचायतों में विभिन्न घाटों में मनाये जाने वाले छठ घाट सहित शीतलपट्टी घाट, गोलमा घाट, विशनपुर घाट में मनाये जाने वाले छठ घाट पर इन दिनों गंदगी फैली है. जलकुंभी सहित कचरों का अंबार लगा हुआ है. इसके कारण व्रतियों के परिजन चिंतित हैं. पूरे प्रखंड क्षेत्र सहित पतरघट बाजार, पस्तपार बाजारों में छठ पूजा के शुरूआत के साथ ही रौनक लौट आयी है. दुकानें सज गयी है, लोग अपनी-अपनी क्षमतानुसार खरीदारी में जुट गये हैं. बाजार सहित ग्रामीण हाटों में नारियल, सूप, दौरा, फल के साथ पूजन सामग्री की खरीदारी से बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है. घरों में छठ गीत के भजनों के कैसेट बजने से पूरा वातावरण भक्तिमय बनना शुरू हो गया है. ————–परिचय समारोह 21 को सहरसा सिटी. एमएलटी कॉलेज परिसर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में 21 नवम्बर को परिचय समारोह का आयोजन किया गया है.समन्वयक शिशिर कुमार सिंह ने बताया कि समारोह में नवनामांकित छात्रों का एक – दूसरे से परिचय करवाया जायेगा. ————–बेटिकट यात्रियों से 10 हजार रुपये वसूलेसहरसा सदर. रविवार को हाजीपुर रेल जोन के सीसीएम महबूब रब व डीसीएम बीरेंद्र मोहन के मौजूदगी में कई ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. मानसी छापा दल प्रभारी चीफ अीटीआइ रामरतन सिंह के नेतृत्व में दानापुर – सहरसा इंटरसिटी सहित सहरसा आने जाने वाली ट्रेनों में अभियान को मूर्त रूप दिया गया. इस तरह विशेष टिकट चेकिंग अभ्यिान के कारण ट्रेनो में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. इस अभियान में 19 बिना टिकट यात्री व 31 बिना बुक करायें सामान ले जाते कुल 50 यात्रियों से 10 हजार आठ सौ रुपये जुर्माने की राशि वसूली की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










