छठ घाटों पर स्थानीय निवासी दे रहे अपना योगदान

Published at :14 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
छठ घाटों पर स्थानीय निवासी दे रहे अपना योगदान

छठ घाटों पर स्थानीय निवासी दे रहे अपना योगदान आरएम कॉलेज घाट पर भी होगा सांस्कृतिक कार्यक्रमसहरसा शहर. राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय स्थित छठ घाट की सफाई स्थानीय निवासी अजय तिवारी की अध्यक्षता में जन सहयोग से प्रारंभ की गयी. हालांकि बाद में नगर परिषद द्वारा भी अपने कर्मियों को भेजकर सफाई पूरी करायी गयी. मालूम […]

विज्ञापन

छठ घाटों पर स्थानीय निवासी दे रहे अपना योगदान आरएम कॉलेज घाट पर भी होगा सांस्कृतिक कार्यक्रमसहरसा शहर. राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय स्थित छठ घाट की सफाई स्थानीय निवासी अजय तिवारी की अध्यक्षता में जन सहयोग से प्रारंभ की गयी. हालांकि बाद में नगर परिषद द्वारा भी अपने कर्मियों को भेजकर सफाई पूरी करायी गयी. मालूम हो कि इस छठ घाट पर निकट के तिवारी टोला, हटियागाछी, मानसनगर, पटेलनगर, झपड़ा टोला, डुमरैल, पालिटेक्निक आदि जगहों के श्रद्धालु व व्रती सैकड़ों की संख्या में पहुंचते हैं. यह जानकारी अमर ज्योति जायसवाल, मिठू चौबे सहित अन्य ने दी. उन्होंने बताया कि छठ घाट की सफाई पूरी कर ली गयी है. वर्षों से इस घाट पर छठ पर्व का आयोजन होता आ रहा है. जन सहयोग से पूरे घाट व सड़कों पर पर्याप्त रोशनी के साथ तोरणद्वार बनाया जायेगा. उन्होंने बताया कि संध्या अर्घ्य की रात्रि छठी मैया पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम व मैया जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. व्रतियों सहित श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है. स्थानीय युवा व अन्य सहयोगियों द्वारा सभी प्रबंध किये जा रहे हैं. छठ पर्व को देखते हुए जहां नगर परिषद साफ-सफाई सहित रोशनी के प्रबंध में जुटी हुई है. वहीं स्थानीय लोग भी छठ घाटों की सफाई सहित घाटों पर व्रतियों की सुविधा के लिए अपने स्तर से कार्य कर रहे हैं. फोटो-छठ 18- आरएम कॉलेज घाट की सफाई करते युवक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन