अपराधी लीलसागर गिरफ्तार

अपराधी लीलसागर गिरफ्तारआसपास के जिलों में दर्ज हैं हत्या, लूट, अपहरण व फिरौती के दर्जनों मामले इस बार भी मुखिया पुत्र की हत्या की बना रहा था योजनासाथी बुलेट साह के घर से कट्टा व कारतूस के साथ धरायाफोटो- लीलसागर 14 व 15- पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात लीलसागर यादवप्रतिनिधि, सोनवर्षा राज(सहरसा)सहरसा, मधेपुरा व पूर्णिया […]
अपराधी लीलसागर गिरफ्तारआसपास के जिलों में दर्ज हैं हत्या, लूट, अपहरण व फिरौती के दर्जनों मामले इस बार भी मुखिया पुत्र की हत्या की बना रहा था योजनासाथी बुलेट साह के घर से कट्टा व कारतूस के साथ धरायाफोटो- लीलसागर 14 व 15- पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात लीलसागर यादवप्रतिनिधि, सोनवर्षा राज(सहरसा)सहरसा, मधेपुरा व पूर्णिया जिले का आतंक शातिर अपराधी लीलसागर यादव शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया. बसनही थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर लीलसागर यादव को महुआ बाजार स्थित उसके सहयोगी विमलेंदु कुमार साह उर्फ बुलेट साह के घर से एक कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. लीलसागर ने स्वीकार की अपनी संलिप्ततागिरफ्तार लीलसागर यादव पर पूर्णिया, सहरसा व मधेपुरा जिले के विभिन्न थाना में हत्या, लूट, अपहरण व आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामले दर्ज हैं. लीलसागर यादव की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही सलखुआ, काशनगर ओपी, सोनवर्षा थाना के थानाध्यक्षों ने शनिवार को बसनही थाना पहुंचकर अपने संबंधित मामलों में उससे पूछताछ की. सभी मामलों में अपराधी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. मुखिया व बुलेट साह के बीच है भूमि विवादसहयोगी विमलेंदु साह उर्फ बुलेट साह के साथ गिरफ्तार लीलसागर यादव महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत के मुखिया मंजूला देवी के पुत्र रंजीत उर्फ टुनटुन साह की हत्या की योजना बना रहा था. पुलिस इस मुद्दे पर तफ्तीश कर रही है. क्योंकि मुखिया मंजुला देवी के साथ गिरफ्तार अपराधी के सहयोगी विमलेंदु साह का वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है. बसनही थाना पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी व उसके सहयोगी को शनिवार को सहरसा न्यायालय को सुपुर्द कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










