जयंती पर याद किये गये चाचा नेहरू

जयंती पर याद किये गये चाचा नेहरू कांग्रेसजनों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन सहरसा शहरस्थानीय पंडित राजेन्द्र मिश्र कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. इसमें कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू की तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. वरिष्ठ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मो नईमउद्दीन ने समारोह […]
जयंती पर याद किये गये चाचा नेहरू कांग्रेसजनों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन सहरसा शहरस्थानीय पंडित राजेन्द्र मिश्र कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. इसमें कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू की तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. वरिष्ठ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मो नईमउद्दीन ने समारोह की अध्यक्षता करते कहा कि स्वर्गीय नेहरू ने मजबूत राष्ट्रीय एकता से बंधे देश की नींव रखी थी. नेहरू ने अंग्रेजों की कूटनीतिक को समझते हुए सभी वर्गों के लोगों को एक धागे में बांधने का कार्य किया. इसके बल पर भारत का नाम पूरे विश्व में गर्व के साथ लिया जाता है. मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, आस्कर महेंद्र त्यागी, चमकलाल यादव, रमेन्द्र प्रताप बब्बू, नरेशचन्द्र अकेला, गंगानाथ राय, देवेन्द्र कुमार सिंह ललन, मो ग्यासुद्दीन खां, चंद्रमोहन मिश्र, भरत झा, शोभाकांत झा, किरण वर्मा, तारणी ऋषिदेव, मो रोजित आलम, सुदीप कुमार सुमन, वीरेन्द्र पासवान, बैद्यनाथ झा, संजय यादव, धर्मदेव गांधी, संतोष मिश्र, पप्पू कुमार सिंह, मास्टर जसीम आदि मौजूद थे. फोटो-कांग्रेस 16- जयंती पर नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेस नेता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










