छठ घाटों की पूरी तरह सफाई का डीएम ने दिया नर्दिेश

Published at :13 Nov 2015 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
छठ घाटों की पूरी तरह सफाई का डीएम ने दिया नर्दिेश

छठ घाटों की पूरी तरह सफाई का डीएम ने दिया निर्देश एक बार फिर डीएम व एसपी ने घाटों का लिया जायजा नप के अधिकारी ने बताया कि छठ से पूर्व पूरी हो जायेगी सफाई सहरसा : शहरआस्था का महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार से शहरी क्षेत्रों के पोखरों की सफाई शुरू की गयी है. […]

विज्ञापन

छठ घाटों की पूरी तरह सफाई का डीएम ने दिया निर्देश एक बार फिर डीएम व एसपी ने घाटों का लिया जायजा नप के अधिकारी ने बताया कि छठ से पूर्व पूरी हो जायेगी सफाई

सहरसा : शहरआस्था का महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार से शहरी क्षेत्रों के पोखरों की सफाई शुरू की गयी है. डीएम विनोद सिंह गुंजियाल व एसपी विनोद कुमार छठ घाटों की सफाई की मॉनिटरिंग स्वयं कर रहे हैं. शुक्रवार को डीएम श्री गुंजियाल व एसपी श्री कुमार ने एक बार फिर शहर के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया.

इसके साथ ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश भी दिये. जानकारी देते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम ने बताया कि शहर के लगभग 33 छोटे-बड़े पोखरों की सफाई अंतिम चरण में है. जिस किसी पोखरों की सफाई नहीं हो पायी है. उसकी भी सफाई छठ से पूर्व पूरी कर ली जायेगी.

उन्होंने बताया कि पानी की सफाई हेतु पोखरों में चूना व ब्लिचिंग डाले जा रहे हैं. इसके साथ ही छठ व्रतियों को घाट पर किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसका ख्याल रखा जायेगा. उन्होंने बताया कि सभी छठ घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही जिन घाटों पर पानी अधिक है वहां खतरे के निशान लगाये जायेंगे.

उन्होंने बताया कि मत्स्य विभाग सहित अन्य बड़े व गहरे पोखरों में छोटी नाव व नाविकों की भी सतत निगरानी की व्यवस्था की जायेगी. फोटो- घाट 14- सुपर मार्केट के साफ घाट का निरीक्षण करते नप के कार्यपालक पदाधिकारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन