कलम-दवात के देवता चित्रगुप्त की हुई पूजा जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी चित्रगुप्त पूजामंदिरों में सुबह से ही लगी रही भीड़प्रतिनिधि, सहरसा नगरजिले भर में चित्रगुप्त पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया. तीनों लोकों के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर शुक्रवार की सुबह से ही चित्रगुप्त भगवान के मंदिरों में पूजा पाठ को लेकर विशेष चहल-पहल देखी गयी. खासकर कायस्थ बिरादरी के लोग भगवान चित्रगुप्त को सबसे बड़े देवता के रूप में पूजते है और इस दिन सभी लोग कलम-किताब को छूने से परहेज करते है. इस दिन भगवान चित्रगुप्त के सामने पठन-पाठन सामग्री की पूजा अर्चना की जाती है. पूरे वर्षों के लेखा जोखा उनके पास रख कर उनसे धन, यश व सम्मान में वृद्धि की प्रार्थना कर आर्शीवाद मांगा जाता है. शहर के नया बाजार, कायस्थ टोला स्थित चित्रगुप्त मंदिरों में पूजा करने के लिये सुबह से ही भीड़ लगी रही. सभी पूजा स्थलों पर पूजा के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया. 1982 ई से स्थापित चित्रगुप्त पूजा समिति नया बाजार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. सचिव राधाकांत लाल दास ने बताया कि संध्या में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन, कीर्तन का आयोजन किया गया है. श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए कामेश्वर लाल दास, अर्जुन वर्मा, देवेंद्र कुमार मलिक, दिनकर दास, कृष्णानंद वर्मा, एके गुडू, मनीष सक्रिय रूप से लगे हुए थे. इसके अलावा कायस्थ टोला के चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा भी सर्व सहयोग से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया. 1951 से हो रहे इस पूजन की परंपरा की कमान अब युवा संभाल रहे हैं. इस आयोजन में आशीष, धीरज, अविनाश, विशाल, अवध, निहाल, अजय झा, राजा, गौरव वर्मा, विवेक, उज्जवल, रोहित, गोविंद, विनीत, समीर, सुमित सहित अन्य सक्रिय रूप से लगे थे. इधर कृष्णा नगर वार्ड नंबर 23 में जदयू नेत्री स्मिता सिन्हा के आवास पर भी चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाया गया. पूजा में रवि रंजन वर्मा, रंधीर वर्मा, अंजू वर्मा, अशोक वर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, सुमित वर्मा, राजू श्रीवास्तव, ध्रुव सिन्हा, सोनू सिन्हा सहित अन्य शामिल थे. श्रद्धालुओं ने बताया कि चित्रगुप्त पूजा करने से मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है. देर रात तक विभिन्न मंदिर व प्रतिमा स्थलों पर लोगों के आने जाने का सिलसिला और प्रसाद वितरण होता रहा. फोटो – चित्रगुप्त 9- सिमरी बख्तियारपुर में चित्रगुप्त भगवान की पूजा करते श्रद्धालु——————–कायस्थ टोला में वर्ष 1951 से हो रही चित्रगुप्त पूजासहरसा नगर. चित्रगुप्त मंदिर कायस्थ टोला स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूजा कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को वर्ष 1951 से ही चली आ रही है. भगवान चित्रगुप्त का पूजनोत्सव पारंपरिक रूप से इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. वेदों व पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान चित्रगुप्त कायस्थों के आदि पुरुष थे. आत्मा से परमात्मा के मिलन का साधना मार्ग का ज्ञान देने वाले तथा वेदाक्षरों के रचयिता व मनुष्य के पाप-पुण्य कार्यों का लेखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा से मनुष्य को मृत्यु के पाश से मुक्ति मिल जाती है. भीष्म पितामह को इच्छा मृत्यु का वरदान भगवान चित्रगुप्त ने ही दिया था. कायस्थ टोला में चित्रगुप्त पूजा कायस्थ समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य जाति के लोग भी पूजा में भक्तिपूर्वक शामिल होते हैं. इस मुहल्ले की विशेष संस्कृति है और यह पूजा सामाजिक सद्भावना का पर्व बन जाता है. चित्रगुप्त ट्रस्ट के तत्वावधान में बनायी गयी पूजा समिति के अध्यक्ष अमित कुणाल, सचिव अविनाश कुमार सिन्हा बुल्ला, कोषाध्यक्ष धीरज कुमार, वरीय सदस्य अजय कुमार झा, सुजीत कुमार पिंकू, रोहित कुमार, रविशचन्द्र टूडू, निहाल कुमार सिन्हा, गौरव कुमार, पप्पू कुमार, राहुल कुमार, गौरव कुमार, सूरज, हर्षवर्द्धन, नीरज, संजीव कुमार सिन्हा आदि ने अपने परिश्रम से चित्रगुप्त पूजा के उत्सव को भव्य रूप प्रदान करने में सहयोग किया. फोटो-चित्रगुप्त 10- मंदिर में स्थापित भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा —————स्मिता ने दी चित्रगुप्त पूजा की बधाईसहरसा नगर. जदयू की प्रदेश महासचिव स्मिता सिन्हा ने जिलेवासियों को चित्रगुप्त पूजा की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज के उद्भव व प्रगति के प्रणेता माने जाने वाले चित्रगुप्त भगवान दुनियां क ा लेखा-जोखा रख उसका भाग्य उदय करते हैं. उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त की आराधना से भटके हुए भाग्य भी सुपथ पर आ जाते हैं. कृष्णानगर स्थित उनके आवास पर हुई पूजा-अर्चना में सोनू सिन्हा, अनुभव श्रीवास्तव, आयुष, किट्टू, हरिनंदन किशोर सिन्हा, अमन कुमार अम्बष्ठ, अमिताभ आनंद, चित्रांश व अन्य भी शामिल हुए.
BREAKING NEWS
कलम-दवात के देवता चत्रिगुप्त की हुई पूजा
कलम-दवात के देवता चित्रगुप्त की हुई पूजा जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी चित्रगुप्त पूजामंदिरों में सुबह से ही लगी रही भीड़प्रतिनिधि, सहरसा नगरजिले भर में चित्रगुप्त पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया. तीनों लोकों के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर शुक्रवार की सुबह […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement