आस्था व श्रद्धा के साथ मना भैया दूज का पर्व

Published at :13 Nov 2015 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
आस्था व श्रद्धा के साथ मना भैया दूज का पर्व

आस्था व श्रद्धा के साथ मना भैया दूज का पर्व बहनों ने बजरी कूट भाइयों को खिलायाभाई को गाली दे जीभ पर चुभोए कांटेप्रतिनिधि, सहरसा नगरभाई बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व भैया दूज आस्था, श्रद्धा व समर्पण भाव से शुक्रवार को संपन्न हुआ. शहरी क्षेत्र के न्यू कालोनी, नयाबाजार, गंगजला, मारुफगंज व अन्य मुहल्लों […]

विज्ञापन

आस्था व श्रद्धा के साथ मना भैया दूज का पर्व बहनों ने बजरी कूट भाइयों को खिलायाभाई को गाली दे जीभ पर चुभोए कांटेप्रतिनिधि, सहरसा नगरभाई बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व भैया दूज आस्था, श्रद्धा व समर्पण भाव से शुक्रवार को संपन्न हुआ. शहरी क्षेत्र के न्यू कालोनी, नयाबाजार, गंगजला, मारुफगंज व अन्य मुहल्लों में महिलाएं व युवतियां सहित बच्चियां सुबह से ही किसी खास स्थान पर जुटने लगीं व विधि पूर्वक बजरी कूट अपने भाई के लंबी उम्र सहित सलामती की प्रार्थना की. इस मौके पर व्रती बहनों के द्वारा यमुना व यमराज की कथाएं भी पढ़ी गयी. साफ सुथरे शिला पर बजरी रख समाठ से कूटा गया. फिर बहनों के द्वारा अपने भाई को गालियां देकर रेंगनी के कांटे जीभ में चुभाये गये. व्रती बहनों ने बजरी चुन कर लड्डू व केले में डाल भाईयों को खिलाया. त्योहार के मौके पर छोटी बहनों ने भाई को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया व छोटे भाइयों ने बड़ी बहनों का चरण स्पर्श कर उसके आजीवन रक्षा का वचन दिया. भाई टीका पर्व के मौके पर बहनों ने भाई को तिलक लगा कर मिठाई खिलायी व उनकी कलाई पर रूई से बना कंगन भी पहनाया. हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई भातृ द्वितीया कहरा. शुक्रवार को प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन का पर्व भैया दूज श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. पौराणिक मान्यता के अनुसार बहन अपने भाई की लंबी उम्र के लिए व्रत रख अपने भाई के स्नेह हित पूजा अर्चना करती है. जबकि भाई अपने बहन के रक्षार्थ उसे आशीर्वाद देते हैं. पूर्व में भी इस पर्व से प्रेरणा ले दूसरे संप्रदाय के लोग भी मंुह बोली बहन के साथ यह पर्व मनाने लगे जो आज भी प्रासंगिक है. मिथिलांचल में इस पर्व को बड़े श्रद्धा के साथ मनाया जाता है जिसमें भाई अपने दूर-दराज में भी रह रही बहन के पास अवश्य पहुंच इस पर्व को मनाते हैं. मिथिला समाज में आज भी अपनी बहन नहीं रहने पर दूर की रिश्तेदार बहनों व मुंहबोली बहन के साथ यह पर्व मनाते चले आ रहे हैं. फोटो- भैयादूज 6 व 8- बजरी कूटती व्रती महिलाएं व भाइयों के हाथ धुलवाती बहनें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन