उल्टी गिनती शुरू, अब देखना हमारी दुश्मनी

Published at :12 Nov 2015 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
उल्टी गिनती शुरू, अब देखना हमारी दुश्मनी

उल्टी गिनती शुरू, अब देखना हमारी दुश्मनीविधायक रत्नेश सादा पर धमकी देने का आरोपएनडीए प्रत्याशी सरिता देवी ने कहा, विधायक बोलेसरिता ने सदर थानाध्यक्ष को दिया आवेदन, कार्रवाई की मांगविधायक ने आरोपों को नकारा, कहा मैंने दीपावाली की दी थी बधाईफोटो – थाना 31 – सदर थाना में आवेदन देने पहुंची सोनवर्षाराज की एनडीए प्रत्याशी […]

विज्ञापन

उल्टी गिनती शुरू, अब देखना हमारी दुश्मनीविधायक रत्नेश सादा पर धमकी देने का आरोपएनडीए प्रत्याशी सरिता देवी ने कहा, विधायक बोलेसरिता ने सदर थानाध्यक्ष को दिया आवेदन, कार्रवाई की मांगविधायक ने आरोपों को नकारा, कहा मैंने दीपावाली की दी थी बधाईफोटो – थाना 31 – सदर थाना में आवेदन देने पहुंची सोनवर्षाराज की एनडीए प्रत्याशी सरिता पासवानफोटो – थाना 32 – विधायक रत्नेश सादा प्रतिनिधि, सहरसा सिटी सोनवर्षाराज के नवनिर्वाचित विधायक रत्नेश सादा पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए एनडीए प्रत्याशी सरिता देवी ने गुरुवार को सदर थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है. इसमें विधायक द्वारा धमकी देने व दुश्मनी का अंजाम भुगतने की बात कही है. हालांकि, इसे सिरे से नकारते हुए विधायक रत्नेश सादा ने कहा कि उन्हें दीपावली की बधाई देने के लिए फोन किया था. अब मेरे खिलाफ चुनाव लड़ने की सोचना भी नहींसदर थाना में दिये आवेदन में सरिता देवी ने कहा कि गुरुवार को दिन के एक बज कर 23 मिनट पर मोबाइल नंबर 9473199255 से मेरे मोबाइल पर एक कॉल आयी. जब मैंने रिसीव किया, तो हैलो कहते ही दूसरी ओर से उल-जूलूल बातें शुरू हो गयी. उधर से कहा गया कि हार गयी, मजा आ गया न, अब फिर से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ने की सोचना भी नहीं. अन्यथा परिणाम बुरा होगा. तुम्हारे कारण मुझे करोड़ों खर्च करना पड़ गया. यह सारा खर्च तुम्हीं से वसूल करूंगा. मैं विधायक रत्नेश सादा बोल रहा हूंसरिता देवी ने कहा कि उसने संयत रहते पूछा कि आप कौन बोल रहे हो. उधर से कहा गया कि इतना पर भी नहीं पहचानी. मैं विधायक रत्नेश सादा बोल रहा हूं. अब तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है. जिस पर मैंने कहा कि ऐसे क्यों बोल रहे हैं. हमारी व आपकी तो राजनीतिक प्रतिद्वंद्धिता है, दुश्मनी नहीं. उसने कहा कि अब हमारी दुश्मनी देख लेना और इतना कहकर फोन काट दिया. सरिता देवी ने कहा कि पिछली बार 2010 के विधानसभा चुनाव में भी मैं सोनवर्षा विधानासभा निर्वाचन क्षेत्र से लोजपा की प्रत्याशी थी और श्री सादा जदयू के प्रत्याशी थे. इस बार 2015 के विधानसभा चुनाव में भी मैं लोजपा की प्रत्याशी थी और वह जदयू के प्रत्याशी थे. दोनों ही बार जीत उनकी हुई. उन्होंने सदर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर सख्त कार्रवाइ की मांग की है.मैंने कार्यकर्ताओं के कहने पर उन्हें दीपावली की बधाई देने के लिए फोन किया था. आरोप निराधार है. प्रशासन कॉल डिटेल्स निकाल कर जांच करवा ले. मेरे द्वारा किसी भी प्रकार की धमकी या अभद्र भाषा का प्रयोग करने का सवाल ही नहीं उठता.रत्नेश सादा, विधायक, सोनवर्षाराजआवेदन मिल गया है. मामले की जांच की जा रही है. इसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.संजय कुमार सिंह, सदर थानाध्यक्ष

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन