कोचिंग जा रही छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार

Published at :09 Nov 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
कोचिंग जा रही छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार

कोचिंग जा रही छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार साहस का परिचय देते छात्रा ने सहपाठी की मदद से युवक को किया पुलिस के हवाले सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के नयाबाजार निवासी एक छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित छात्रा ने अपने कुछ सहपाठी के साथ साहस का […]

विज्ञापन

कोचिंग जा रही छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार साहस का परिचय देते छात्रा ने सहपाठी की मदद से युवक को किया पुलिस के हवाले सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के नयाबाजार निवासी एक छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित छात्रा ने अपने कुछ सहपाठी के साथ साहस का परिचय देते नरियार निवासी युवक मनीष सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में छात्रा ने कहा कि छह नवंबर को अपने कुछ सहपाठी के साथ फिजिक्स क्लास करने विधापति नगर जा रहे थे. रमेश झा रोड स्थित एक क्लीनिक के सामने आरोपी युवक साइकिल से आया और मेरे हाथ से बैग छीन लिया. बैग में कॉपी-किताब व दो हजार रुपया था. गाली-गलौज देते मारपीट शुरू कर दी. बचाने आयी मेरे एक सहपाठी के साथ भी मारपीट किया. हो-हल्ला होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों को आते देख आरोपी भागने का प्रयास किया. जिसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन