नरेंद्र मोदी ने घोला सांप्रदायिकता का जहर : कुशवाहा

Published at :03 Nov 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने घोला सांप्रदायिकता का जहर : कुशवाहा

नरेंद्र मोदी ने घोला सांप्रदायिकता का जहर : कुशवाहा सोनवर्षा व समदा में जाप नेताओं ने की चुनावी सभासोनवर्षाराज/ बैजनाथपुर(सहरसा)सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा स्थान समदा में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी संजना तांती के पक्ष में जाप नेता भगवान सिंह कुशवाहा व मो अखलाक अहमद ने चुनावी जनसभा को […]

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने घोला सांप्रदायिकता का जहर : कुशवाहा सोनवर्षा व समदा में जाप नेताओं ने की चुनावी सभासोनवर्षाराज/ बैजनाथपुर(सहरसा)सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा स्थान समदा में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी संजना तांती के पक्ष में जाप नेता भगवान सिंह कुशवाहा व मो अखलाक अहमद ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. मौके पर उन्होंने कहा बिहार को नीतीश व लालू ने मिलकर कंगाल बना दिया है. लालू ने 15 वर्ष और नीतीश ने 10 वर्ष व नरेंद्र मोदी ने 18 महीने के दौरान देखा. लालू-नीतीश ने बिहार से 10 लाख करोड़ लुटने का काम किया है. संजना जीतती है तो बिहार में प्रत्येक पंचायत में हाई स्कूल होगा. आज इस बिहार से 50 हजार मजदूर मजदूरी करने पंजाब, दिल्ली व विदेश जाते हैं. नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जनधन योजना के खाते में 15 हजार रुपये देंगे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया. कांग्रेस ने भी बिहार का तकदीर नहीं बदला. रामविलास पासवान ने भी झूठा वादा किया. सोनवर्षा में चुनावी सभा की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिरूद्ध उर्फ विधायक यादव तथा संचालन सुदिष्ट कुमार ने किया. मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष अबु सलाम, अफशार आलम, नागेंद्र यादव, दीपक मिश्र, अशोक पासवान, मो इरफान, रामलाल तांती, भूषण यादव आदि उपस्थित थे, जबकि बैजनाथपुर में जनसभा की अध्यक्षता शशि यादव व संचालन कमलेश्वरी यादव ने किया. मौके पर ललन यादव, दीपक कुमार, बिन्देश्वरी मेहता आदि मौजूद थे. फोटो-अखलाक 10- सोनवर्षा में चुनावी सभा को संबोधित करते अखलाक – रितेश ने किया रोड शोमहिषी. पांचवें व अंतिम चरण के चुनाव को लेकर अभ्यर्थियों का जनसंपर्क अभियान चरम पर है. 76-सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी रीतेश रंजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक से महिषी, नहरवार, भागवतपुर, महिषी, नहरवार, भागवतपुर, महपुरा, मैना आदि गांव में रोड शो निकाल मतदाताओं को क्षेत्रीय विकास के लिए परंपरागत प्रत्याशी को छोड़ नारियल छात्र पर मतदान का आह्वान किया. इससे पूर्व रविवार की रात मुख्यालय स्थित रामशाला पर नुक्कड़ सभा में स्थानीय ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रितेश रंजन ने कहा कि सामंती कैसर खानदान व पूर्व सांसद दिनेश चंद्र यादव को कई बार क्षेत्रीय लोगों ने प्रतिनिधित्व का मौका दिया, लेकिन क्षेत्र में अभी भी आमजन मूलभूत सुविधाओं व अधिकारों से वंचित हैं. अगर क्षेत्र से उन्हें आशीर्वाद मिला तो शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली सहित जलजमाव से निजात दिलाने का हरसंभव पेयजल प्रयास करेंगे. मौके पर नीतीन ठाकुर, मनोज ठाकुर आदि मौजूद थे. – वृंदा करात ने किया जनसंपर्क कहरा . रविवार को कम्युनिस्ट नेत्री वृंदा करात ने प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अपने पार्टी प्रत्याशी विनोद कुमार के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया. इसी दौरान उन्होंने बनगांव में अपने पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद व जदयू पार्टी का महागंठबंधन नहीं अवसरवादी गठबंधन है. भाजपा उद्योगपतियों द्वारा संचालित एक पार्टी है. मौके पर पार्टी उम्मीदवार विनोद कुमार आदि मौजूद थे. -भाजपा के पक्ष में कई बड़े नेता उतरे सड़क पर – चलाया सघन जनसंपर्क अभियान सहरसा शहर. भाजपा प्रत्याशी डॉ आलोक रंजन के पक्ष में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह है. उक्त बातें भाजपा मीडिया प्रभारी अमित कुमार दीपक ने कही. इसी क्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कपड़ापट्टी स्थित न्यू मार्केट में व्यापारियों के साथ बैठक कर भाजपा के पक्ष में अपील करते हुए कहा कि आज के समय में व्यापारी सुरक्षित नहीं है. भाजपा की सरकार बनी तो बिहार में अमन चैन के साथ लोग अपना जीवन यापन करेंगे. बैठक के उपरांत श्री हुसैन सहरसा बस्ती स्थित मीर हासिल के आवास पर गये जहां लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. दूसरी ओर भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया राजभर, गणेश चंद्र रत्न आदि ने विभिन्न गांवों का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर नया बिहार बनाने की अपील की. अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के डॉ प्रेम कुमार ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष प्रसाद चंद्रवंशी ने शहर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की. लोजपा एमएलसी नूतन सिंह ने सहरसा विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क कर अग्रणी बिहार बनाने के लिए भाजपा गठबंधन को वोट देने की अपील की. इस अभियान में सुपौल जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, जिलाध्यक्ष माधव चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता शशिशेखर झा सम्राट, सत्येंद्र सिंह, सुशील कुमार जायसवाल, मनोज चंद्रवंशी, रणविजय, रौशन चंद्रवंशी, रामरतन साधु, कमल किशोर सिंह, कुमार आनंद, सिद्धार्थ कुमार सिंह, बबन सिंह, रवि कुमार, संगम सारंग आदि शामिल थे. भाजपा नेता नीरज गुप्ता के संयोजन में जिले वासियों के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन