नीतीश ने काम तो किया पर संगत गलत जगह कर ली: मांझी

Published at :03 Nov 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश ने काम तो किया पर संगत गलत जगह कर ली: मांझी

बैजनाथपुर (सहरसा) : सौर बाजार थाना क्षेत्र के जनता उच्च विद्यालय कचरा-कढ़ैया में सोमवार की शाम 75-सहरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ आलोक रंजन के पक्ष में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने चुनावी सभा की. मौके पर पूर्व सीएम ने कहा कि लालू प्रसाद व नीतीश कुमार ने 25 वर्ष बिहार में […]

विज्ञापन

बैजनाथपुर (सहरसा) : सौर बाजार थाना क्षेत्र के जनता उच्च विद्यालय कचरा-कढ़ैया में सोमवार की शाम 75-सहरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ आलोक रंजन के पक्ष में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने चुनावी सभा की. मौके पर पूर्व सीएम ने कहा कि लालू प्रसाद व नीतीश कुमार ने 25 वर्ष बिहार में रहा, लेकिन बिहार की उन्नति कुछ भी नहीं हुई.

इस दौरान दोनों सरकार में वे भी मंत्री रहे, लेकिन कुछ नहीं कर पाये. नीतीश कुमार ने बिहार में काम तो ठीक किया , लेकिन दोस्ती गलत जगह जाकर लालू से किया. नीतीश कुमार ने एक बहुत बड़ा गलती किया. एक मुसहर के बेटा के साथ जो कि मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन उनकी बातों पर नहीं चलने पर हमें अलग रास्ता दिखा दिया. इसके कारण हम अभी वन-वन भटक रहे हैं. पूर्व सीएम ने कहा कि एक बार भाजपा की सरकार बिहार में बनाकर देखें,

पांच वर्ष में बेरोजगारों को रोजगार दी जायेगी. हमारे माता-पिता मजदूरी किया करते थे और कहा करते थे कि बेटा गलत लोगों का संगत नहीं करना है. लेकिन हमें मालूम नहीं था कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री अपने सुख-सुविधा के लिए बनाया है. आज में विश्वास दिलाता हूं कि मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाता तो आज मैं बिहार को एक नयी सूरत दिलाता. आज चुनाव के समय नीतीश व लालू ने बिना मुद्दा का भी मुद्दा उठाया जाता है. दोनों मिलकर बिहार को लुटने का काम किया.

कोसी क्षेत्र के लोगों को झांसा देकर अपनी ओर खींच रही है. नीतीश कुमार ने दलित व महादलित बनाया लेकिन पासवान को छोड़ दिया. हम मुख्यमंत्री बने तो पासवान को महादलित का दर्जा दिया. जनसभा की अध्यक्षता नवीन पांडेय व मंच संचालन अनमोल भगत ने किया. इस मौके पर ललन कुमार शर्मा, रमेश कुमार रमण, सत्यदेव साह, अनमोल भगत आदि मौजूद थे. फोटो-मांझी 14- सभा को संबेधित करते पूर्व सीएम जीतनराम मांझी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन